{"_id":"69d25118ad5c8fb158029946","slug":"aravalli-society-dilapidated-roads-mounting-difficulties-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84062-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अरावली सोसाइटी...बदहाल सड़कें, बढ़ती मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अरावली सोसाइटी...बदहाल सड़कें, बढ़ती मुश्किलें
विज्ञापन
संवाद में सोसाइटी के लोगों ने रखी समस्याएं, बोले-अंधेरे में डूबी रहती हैं सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सेक्टर-1 स्थित सिडको अरावली सोसाइटी इन दिनों अव्यवस्थाओं का केंद्र बनी हुई है। क्षेत्र की सड़कें पिछले कई महीनों से मरम्मत की बाट जोह रही हैं, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। खस्ताहाल सड़कों और आए दिन घूमते बेसहारा पशुओं के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रात के समय स्ट्रीट लाइटें गुल रहने से पूरी सोसाइटी अंधेरे में डूब जाती है, जिससे सुरक्षा का गंभीर संकट पैदा हो गया है।
सफाई व्यवस्था का आलम यह है कि चारों ओर कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे बीमारियों के फैलने का डर है। संवाद में पूर्व प्रधान शशि पाल यादव पूर्व प्रधान आरडब्ल्यूए, कर्मवीर, सुशील, आरके कूंडू, राहुल, कपिल देव, राय सिंह, रामा कृष्णा, सुनिल कुमार, मोहित और अंकुश ने रोष व्यक्त किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लोग बोले- समाधान में मिलता है सिर्फ आश्वासन
पिछले कई महीनों से यहां की सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। टूटी-फूटी सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। -शशि पाल यादव, पूर्व प्रधान आरडब्ल्यूए, मानेसर
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। हर बार सिर्फ आश्वासन दे दिया जाता है। -कर्मवीर
सड़कों पर दिनभर बेसहारा पशु घूमते रहते हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और हादसे का डर बना रहता है। -आर के कूंडू
रात के समय सड़कों पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलती हैं, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। ऐसे में लोगों को बाहर निकलने में डर लगता है। -मोहित
पार्कों में स्ट्रीट लाइट नहीं जलने की वजह से रात के समय वहां अंधेरा छा जाता है। इस कारण बच्चों को खेलने में काफी परेशानी होती है। -अंकुश
सेक्टर में बच्चों के खेलने के लिए न तो कोई स्टेडियम है और न ही कोई ठीक मैदान उपलब्ध है। यहां कई ऐसे बच्चे हैं जो राज्य स्तर पर पदक जीत चुके हैं। -राहुल