फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Approval for the renovation of two major city roads is likely today.

Gurugram News: शहर की दो प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार पर आज लग सकती है मुहर

Sun, 14 Jun 2026 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Approval for the renovation of two major city roads is likely today.
सीएम की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में होने वाली एचपीडब्ल्यूपीसी बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में सड़क सुधार परियोजनाओं को जल्द गति मिलने की उम्मीद है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने दो प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन योजनाओं को मंजूरी के लिए सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली उच्च-शक्ति प्राप्त कार्य खरीद समिति (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में रखा जाएगा।
गुरुग्राम-महरौली रोड (एमजी रोड) पर महावीर चौक से इफ्को चौक तक वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सड़क की स्थिति कई स्थानों पर खराब हो चुकी है, जबकि फुटपाथ और डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हैं। इसके कारण अक्सर यातायात प्रभावित होता है। जीएमडीए इस मार्ग का जीर्णोद्धार कराने के साथ फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट और अन्य सुविधाओं का भी विकास करेगा। यह रोड दिल्ली जयपुर हाईवे और मेट्रो स्टेशन को जोड़ती है। ऐसे में बसों और ऑटो समेत अन्य वाहनों का काफी दबाव रहता है। शहर को हाईवे से जोड़ने वाली सड़कों में एक प्रमुख सड़क है।
विज्ञापन


बसई रोड की भी बदलेगी तस्वीर
ओल्ड रेलवे रोड, भूतेश्वर मंदिर से बसई चौक तक बसई रोड का भी विशेष मरम्मत कार्य कराया जाएगा। यह मार्ग शहर को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। वर्तमान में सड़क कई स्थानों पर जर्जर अवस्था में है। योजना के तहत सड़क के दोनों ओर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। जीएमडीए के अनुसार बसई चौक से ओल्ड रेलवे रोड तक लगभग 3.8 किलोमीटर सड़क तथा ओल्ड रेलवे रोड से इफ्को चौक तक लगभग 4.85 किलोमीटर सड़क का पुनर्विकास किया जाएगा। मंजूरी के बाद दोनों सड़कों पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------------
इफ्को चौक से ओल्ड रेलवे रोड और ओल्ड रेलवे रोड से बसई चौक तक सड़क के जीर्णोद्धार की योजना तैयार कर ली गई है। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -अमित गोदारा, कार्यकारी अभियंता जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed