फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Apply for the Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar by July 31.

Gurugram News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

Tue, 23 Jun 2026 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Apply for the Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar by July 31.
गुरुग्राम। बच्चों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र बच्चें 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पुरस्कार देश के सर्वोच्च बाल सम्मानों में से एक है। यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने कम उम्र में अपनी प्रतिभा, मेहनत और उपलब्धियों के बल पर समाज और देश के लिए प्रेरणादायक कार्य किए हैं। पुरस्कार के अंतर्गत बहादुरी, नवाचार, खेल, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कला और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों के नामांकन किए जा सकते हैं। देशभर से विभिन्न श्रेणियों में कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 से संबंधित पात्रता, दिशा-निर्देश और आवेदन प्रक्रिया की https://awards.gov.in पोर्टल पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed