{"_id":"6af4763ad3a58fe2a209a38a","slug":"applied-a-tilak-to-their-brothers-and-celebrated-the-festival-with-wishes-for-their-long-life-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107040-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भाइयों को लगाया तिलक, लंबी उम्र की कामना के साथ मनाया पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भाइयों को लगाया तिलक, लंबी उम्र की कामना के साथ मनाया पर्व
विज्ञापन
बसों, ट्रेनों और मेट्रो में दिखी त्योहार की रौनक, भाइयों ने बहनों को उपहार देकर जताया स्नेह
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। भाई-बहन के प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक भाई दूज का पर्व बुधवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बहनों का अपने भाइयों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। त्योहार के चलते शहर में पूरे दिन लोगों की आवाजाही बनी रही। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली बहनों ने बसों, ट्रेनों और मेट्रो के जरिए अपने भाइयों तक पहुंचकर पर्व मनाया। कई बहनें एक दिन पहले ही भाई के घर पहुंच गई थीं।
यमराज और यमुना से जुड़ी है मान्यता
पंडित मनोज शर्मा के अनुसार, भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार सूर्यदेव की पत्नी छाया से यमराज और यमुना का जन्म हुआ था। यमुना अपने भाई यमराज को अक्सर भोजन के लिए आमंत्रित करती थीं, लेकिन व्यस्तता के कारण वह नहीं पहुंच पाते थे।
मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे। बहन ने उनका स्वागत-सत्कार कर भोजन कराया। प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि इस दिन जो बहन अपने भाई को तिलक लगाकर भोजन कराएगी, उसके भाई को यम का भय नहीं रहेगा। तभी से भाई दूज पर तिलक लगाने और बहन के घर भोजन करने की परंपरा चली आ रही है।