{"_id":"6a5782eade2cb6a12d096138","slug":"applications-received-for-khelo-india-mini-centre-in-wrestling-and-equestrian-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94583-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेलो इंडिया लघु केंद्र के लिए कुश्ती और घुड़सवारी मेें मिले आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेलो इंडिया लघु केंद्र के लिए कुश्ती और घुड़सवारी मेें मिले आवेदन
विज्ञापन
जांच के बाद मुख्यालय भेजे जाएंगे, पिछले चरण में नहीं मिला था एक भी आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पिछले चरण में एक भी आवेदन नहीं मिलने के बाद इस बार खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया को गति मिली है। जिले में इस बार दो आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें एक आवेदन कुश्ती और दूसरा घुड़सवारी खेल के लिए मिला है। जिला खेल विभाग इन आवेदनों की जांच करने के बाद उन्हें मंजूरी के लिए खेल मुख्यालय भेजेगा। खेलो इंडिया लघु केंद्रों के लिए आवेदन जमा करने का बुधवार को अंतिम दिन था।
पिछले महीने खेलो इंडिया लघु केंद्रों के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन तय समय सीमा तक जिले से एक भी आवेदन नहीं आया था। इसके चलते जिले में केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया अटक गई थी। दोबारा आवेदन मांगे जाने के बाद अब दो खेलों के लिए आवेदन प्राप्त होने से विभाग को राहत मिली है। खेलो इंडिया लघु केंद्रों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि इस बार जिले से कुश्ती और घुड़सवारी खेल के लिए दो आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभाग निर्धारित मानकों के अनुसार उनकी जांच करेगा और पात्र पाए जाने पर प्रस्ताव मुख्यालय भेजे जाएंगे। पिछले चरण में एक भी आवेदन नहीं मिला था, जबकि इस बार दो आवेदन मिलना सकारात्मक संकेत है।