{"_id":"6ab6d32d7cb7de273c09e1a6","slug":"applications-for-the-nmms-exam-have-started-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102172-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एनएमएमएस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एनएमएमएस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
सरकारी व अनुदान प्राप्त स्कूलों के छात्र कर सकेंगे आवेदन
नंबर गेम-12 हजार रुपये मिलेंगे
24 तक कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), गुरुग्राम ने राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर निर्धारित की गई है। एनएमएमएस परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक हर साल 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट अथवा एससीईआरटी की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी का कक्षा आठवीं या अनुदान प्राप्त स्कूल में पढ़ना जरूरी है। साथ ही अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना के तहत अनुसूचित जाति के लिए 20 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग-ए के लिए 16 प्रतिशत और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। विद्यार्थियों को आरक्षित श्रेणी का प्रमाण पत्र आवेदन के साथ ऑनलाइन अपलोड करना होगा।