{"_id":"682ccd34636fd61ae50f0a14","slug":"application-for-10th-and-12th-compartment-exam-starts-from-today-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-103430-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू
विज्ञापन
परीक्षा न देने वाले और परिणाम से संतुष्ट न होने वाले छात्र भी दे सकते हैं परीक्षा
नूंह। जिले का 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस बार भी संतोषजनक नहीं आया है। पूरे प्रदेश में जिला सबसे निचले पायदान पर रहा है। ज्यादातर छात्र फेल हो गए, वहीं कुछ छात्रों की कंपार्टमेंट भी आई थी। कंपार्टमेंट वाले छात्रों के लिए अपना परीक्षा परिणाम सुधारने का मौका है। शिक्षा बोर्ड की ओर से इसमें शामिल होने के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन जुलाई में करवाया जाएगा
परीक्षार्थी 20 मई से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे परीक्षार्थी जो किन्ही कारणों से सैकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा फरवरी व मार्च-2025 में परीक्षा नहीं दे सके या जिनका परीक्षा परिणाम कंपार्टमेंट घोषित हुआ है और ऐसे परीक्षार्थी जो अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, ऐसे सभी परीक्षार्थी आशिंक व पूर्ण विषयों की परीक्षा के लिए 20 मई से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ऐसे परीक्षार्थी जिनका परिणाम अनुत्तीर्ण रहा है, वे भी फ्रैश श्रेणी में बतौर स्वयंपाठी परीक्षार्थी सैकेंडरी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
बिना विलंब शुल्क के 29 तक कर सकते है आवेदन
सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा जुलाई-2025 के लिए परीक्षार्थी 950 रुपये शुल्क सहित 20 से 29 मई तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद परीक्षार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 30 मई से 3 जून तथा 300 रुपये रुपये विलंब शुल्क सहित 4 से 8 जून एवं 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित 9 से 13 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
20 मई से छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद जैसे-जैसे लेट होंगे , वैसे ही लेट फीस बढ़ती चली जाएगी । इसलिए सभी छात्र जो 10वीं और 12वीं कक्षा में फेल हुए हैं या फिर उनकी कंपार्टमेंट है या नंबर काम हैं, वह आवेदन कर सकते हैं ।
अजीत सिंह, डीइओ नूंह।