फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Appeal for cooperation from councillors and RWAs in Census 2027

Gurugram News: जनगणना 2027 में पार्षदों व आरडब्ल्यूए से सहयोग की अपील

Wed, 20 May 2026 04:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
Appeal for cooperation from councillors and RWAs in Census 2027
गुरुग्राम मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि सभी जिम्मेदार लोग निभाएं भूमिका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए शहर के सभी नागरिकों, निगम पार्षदों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई है। मेयर राजरानी मल्होत्रा ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए जनगणना 2027 को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, ताकि गुरुग्राम और देश के समग्र विकास की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए जा सकें। मेयर ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश और शहर के भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है।

मेयर ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, परिवहन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाएं तैयार की जाती हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि जब भी जनगणना कर्मचारी जानकारी एकत्र करने के लिए उनके पास आएं, तो उन्हें सही, स्पष्ट एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं। मेयर ने गुरुग्राम के सभी निगम पार्षदों एवं आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाएं और लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना की प्रक्रिया पर हुई विस्तृत चर्चा
गुरुग्राम। जनगणना 2027 को सफल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, नागरिक संगठनों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना की प्रक्रिया, आरडब्ल्यूए की भूमिका, सुरक्षा प्रबंधन, नागरिक सहयोग एवं कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी ने की। बैठक में बताया गया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि राष्ट्रीय योजना निर्माण एवं नीतिगत निर्णयों की आधारशिला है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना का कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जा रहा है, जिसमें भवनों, मकानों एवं परिवारों का विवरण एकत्रित किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed