फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Anti-encroachment drive in HSVP sectors from April 27

Gurugram News: 27 अप्रैल से एचएसवीपी सेक्टरों में अतिक्रमण हटाओ अभियान

Fri, 24 Apr 2026 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive in HSVP sectors from April 27
- पांच टीमें करेंगी कार्रवाई, अवैध कब्जे नहीं हटाए तो होगी तोड़फोड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लाइसेंस कॉलोनियों के बाद अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सेक्टरों में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने जा रहा है। संपदा अधिकारी-2 डॉ. अनुपमा मलिक ने बताया कि 27 अप्रैल से कार्रवाई शुरू होगी, जिसके लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। अभियान 8 मई तक चलेगा और 32 सेक्टर इसके दायरे में शामिल हैं। उन्होंने सेक्टरवासियों से अपील की कि तय समय से पहले स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रवर्तन टीम की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

एसडीओ सर्वे अमित वशिष्ठ ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत की जा रही है। अभियान के दौरान राइट ऑफ वे, ग्रीन बेल्ट और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बने अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। कार्रवाई के तहत अवैध कार शेड, रैंप, गार्ड रूम, सीढ़ियां, गेट, विज्ञापन बोर्ड और फेंसिंग को हटाया जाएगा। इससे पहले डीटीपी (इन्फोर्समेंट) विभाग लाइसेंस कॉलोनियों में अभियान चलाकर हजारों अवैध कब्जे हटा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed