{"_id":"64e7900ca5d2bd85ca062127","slug":"another-accused-of-nuh-violence-arrested-shot-in-the-leg-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-848997-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नूंह हिंसा का एक और आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नूंह हिंसा का एक और आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
नूंह-होडल स्थित उजीना नहर के पास मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हिंसा से जुड़े एक और आरोपी का नूंह पुलिस द्वारा एनकाउंटर किया है। पुलिस मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसे मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। जानकारी के अनुसार, नूंह साइबर क्राइम थाना प्रभारी विमल राय के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार देर रात 11 बजे नूंह हिंसा के मामले में संलिप्त आरोपी ओसामा उर्फ पहलवान निवासी फिरोजपुर नमक (नूंह) को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद काबू कर लिया।
आरोपी से एक तमंचा, एक खाली रौंद व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी नल्हड़ आगजनी में वांछित था। बुधवार देर रात आरोपी अपने गांव फिरोजपुर नमक से आली मेव जा रहा था, लेकिन पुलिस को सूचना मिली तो नूंह-होडल स्थित उजीना नहर के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस पर फायर किया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को देर रात इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल नल्हड़ में भर्ती कराया गया।
फोटो: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली के बाद मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में इलाज होता हुआ।