फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Another accused arrested in Tigra firing case, total eight accused arrested

Gurugram News: तिगरा फायरिंग केस में एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल आठ आरोपी पकड़े गए

Fri, 24 Apr 2026 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in Tigra firing case, total eight accused arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना क्षेत्र के तिगरा गांव में 2 मार्च को पिता-पुत्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने 23 अप्रैल को की। इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तिगरा गांव निवासी अभिषेक (22) के रूप में हुई है। घटना के दिन पिता-पुत्र सब्जी लेने गए थे, तभी कुछ लोगों ने आपसी रंजिश के चलते उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई। हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए। पुलिस को मौके से एक कारतूस और दो खाली खोल बरामद हुए थे।


पुलिस जांच के दौरान पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 3 मार्च को प्रवीण, 2 अप्रैल को रोनित, ऋतिक, प्रदीप, राहुल और रोहित को पकड़ा गया, जबकि 21 अप्रैल को एक नाबालिग को जांच में शामिल किया गया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, आरोपी अभिषेक को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है, जबकि अन्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed