फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Anjuman became Sarpanch of Laharwadi village after winning by 56 votes

Gurugram News: 56 वोटों से जीतकर अंजुमन बनीं लहरवाड़ी गांव की सरपंच

Sun, 09 Jul 2023 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Anjuman became Sarpanch of Laharwadi village after winning by 56 votes
12 उम्मीदवारों की जमानत जब्त, दहाई का अंक भी हासिल नहीं कर सके
विज्ञापन


अंजुमन को 1164 और सलमा को 1108 वोट मिले

मतदान के दौरान करीब 200 पुलिस के जवान और अधिकारी मौजूद रहे

यूनुस अलवी
पुन्हाना। रविवार को पुन्हाना खंड के गांव लहरवाड़ी में सरपंच पद का उपचुनाव संपन्न हुआ। पूर्व सरपंच सलेम की पुत्रवधु अंजुमन 56 वोटों से सलमा को हराकर लहरवाड़ी गांव की सरपंच चुनी गईं। अंजुमन ने 1164 जबकि सलमा ने 1108 वोट हासिल किए, जबकि अन्य 12 उम्मीदवार वोटों के दहाई का अंक भी हासिल नहीं कर सके और सभी की जमानत जब्त हो गई। मतदान के दौरान पुन्हाना के डीएसपी अशोक कुमार की अगुवाई में करीब 200 पुलिस के जवान और अधिकारी मौजूद रहे।
बता दें कि 6 मई 2023 को गांव की पूर्व सरपंच असमीना की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। इस दौरान पंचायत विभाग ने गांव के अन्य बहुमत वाले पंच को सरपंच का चार्ज दे दिया था। ये चार्ज 10 दिन भी नहीं रहा और सरकार ने गांव लहरवाड़ी में उपचुनाव कराने के आदेश दे दिए। 9 जुलाई को गांव लहरवाड़ी में सरपंच पद के लिए उपचुनाव कराया गया। सरपंच पद के लिए गांव की 14 महिलाओं ने नॉमिनेशन किया, लेकिन चुनाव के आखिरी दौर तक अंजुमन और सलमा ही मैदान में टिक सकीं।
विज्ञापन


रविवार को सुबह सात बजे ही वोटिंग शुरू कर दी गई, जो शाम 6 बजे तक जारी रही। अनीसा और मुक्ति बानो को एक भी वोट नहीं मिला। अफरोज, अफसाना, अरफीना, अरशीदा, वारिसा और सबीला ने एक-एक वोट हासिल किए, जबकि समीना खान, तोहफा को दो-दो वोट और वकीला को तीन साहिना को मात्र पांच वोट ही मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुन्हाना के डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि लहरवाड़ी गांव में सरपंच पद का उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसको लेकर पहले ही पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। जिसमें 7 पुलिस इंस्पेक्टर, एक रिजर्व फोर्स कंपनी, 8 सब इंस्पेक्टर, 9 एइसआई, 14 हवलदार सहित करीब 200 पुलिसकर्मी और अधिकारियों को तैनात किया गया था।

चुनाव आयोग के आदेश पर नूंह जिले के खंड फिरोजपुर झिरका में 24 पंच, इंद्री में 7 पंच, नगीना में 22 पंच, नूंह में 25 पंच, तावडू में 36 पंच और पुन्हाना व पिनगवां में 13-13 पंचों सहित जिले में कुल 147 पंचायत पंचों और लहरवाड़ी गांव के सरपंच का उप चुनाव कराया जाना था। जबकि वोटिंग से पहले ही 102 पंच निर्विरोध चुन लिए गए, जबकि 34 पंचों के लिए कोई पढ़ा लिखा उम्मीदवार ने मिलने से कोई नोमिनेशन न भरने से 34 पंचों के पद फिर से रिक्त रह गए। रविवार को जिले में केवल 11 पंच और एक सरपंच का चुनाव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed