फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Anjali secured first place in the shooting competitionAnjali secured first place in the shooting competition

Gurugram News: शूटिंग प्रतियोगिता में अंजलि पहले स्थान पर

Mon, 12 Oct 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Anjali secured first place in the shooting competitionAnjali secured first place in the shooting competition
हीरा ने दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोहना। गांव घुसपैठी में आयोजित दस दिवसीय एनसीसी शिविर के दौरान हुई शूटिंग प्रतियोगिता में सोहना निरंकारी कॉलेज की अंजलि ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं बीएससी स्पोर्ट्स साइंस की छात्रा हीरा ने दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। हीरा ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान भी प्राप्त किया। इसका आयोजन 4 हरियाणा गर्ल्स बटालियन द्वारा 2 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक किया गया था। इसमें सोहना निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल कॉलेज की 15 छात्राओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर कर्नल हरीश चंद और सूबेदार मेजर जेलसिंह ने विजेता कैडेट्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कर्नल हरीश चंद ने कहा कि विद्यार्थी काल में सभी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए, जिससे व्यावहारिक जीवन में निखार आता है। एनसीसी इंचार्ज नेहा गुप्ता को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed