फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Animal like dog shot, dies

Gurugram News: लावारिस कुत्ते जैसे जानवर को गोली मारी, मौत

Tue, 30 Jan 2024 04:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Animal like dog shot, dies
सेक्टर-23ए में हुई घटना, पिछले दिनों आठ साल की मासूम को कुत्ते ने इसी जगह किया था घायल
विज्ञापन

लोग बता रहे सियार, जांच के लिए मौके पर पहुंची वन्य जीव विभाग की टीम, पुलिस कर रही पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-23ए में गोली मारकर एक कुत्ते जैसे जानवर की हत्या कर दी गई। इसी सेक्टर में पिछले दिनों एक आठ साल की मासूम बच्ची को लावारिस कुत्ते ने बुरी तरह से काटकर जख्मी कर दिया था। माना जा रहा है कि उसी लावारिस कुत्ते के शक में किसी व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। कुछ लोग जहां इस जानवर को लावारिस कुत्ता बता रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि वह सुनहरे रंग का सियार है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन्य जीव विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। देर रात तक अधिकारी भी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतराते दिखे।
सेक्टर-23ए में सुनसान जगह पर एक सुनहरे बालों वाले कुत्ते जैसे जानवर का शव देखकर लोग एकत्र हो गए। जानवर के पेट पर जख्म था। माना जा रहा है कि उसे गोली मारी गई है। इस जानवर को किसने मारा, इसकी भी किसी को जानकारी नहीं है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नीरू यादव ने बताया कि गार्ड का कहना है कि यह वही कुत्ता है जिसने बच्ची को घायल किया था। उसे मरा हुआ पाया गया है। गोली मारी गई है या नहीं इसकी सूचना उन्हें नहीं है।
विज्ञापन

पर्यावरण एक्टिविस्ट वैशाली राणा ने बताया कि वहां मौजूद हमारे वालंटियर ने सूचना दी है कि जिसे कुत्ता समझ कर गोली मारी गई है, वह दरअसल गोल्डेन जैकाल है। वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। अतिरिक्त वन संरक्षक महेंद्र मलिक ने बताया कि उनकी टीम वहां गई है। इसकी जांच के बाद पता चलेगा कि वहां कुत्ता मरा है या सियार।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर जानवरों को वैक्सीनेशन और बंध्याकरण करने वाले संगठन जीव दया फाउंडेशन के प्रवक्ता ने बताया कि कुत्ते के मरने की सूचना लोगों उन्हें दी है। उसकी वीडियो भी है। उसे किसी ने मार दिया है। वह वहीं कुत्ता है जिसके पीछे हम इतने दिनों से लगे थे।

पालम विहार के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजय का कहना है कि आरडब्ल्यूए की ओर से इस मामले में शिकायत मिली है। जानवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गोली लगी है या नहीं, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगी। फिलहाल मामला दर्ज किया जा रहा है। जानवर की हत्या करने के आरोपी के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed