फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Animal hospitals will be built in Laharwadi and Sihari villages

Gurugram News: लहरवाडी व सिहरी गांव में बनाए जाएंगे पशु अस्पताल

Thu, 05 Jun 2025 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Animal hospitals will be built in Laharwadi and Sihari villages
गुरुदत्त भारद्वाज
विज्ञापन


पुन्हाना। लहरवाडी व सिहरी सिंगलहेडी गांव के लोगों को जल्द ही पशु अस्पताल की सुविधा मिलने वाली है। दोनों गावों में पंचायत विभाग की ओर से दो पशु अस्पतालों का निर्माण कराया जाएगा। सरकार से मिली मंजूरी के बाद पंचायत विभाग ने कागजी कार्यवाही शुरू कर दी है। उम्मीद है साल के आखिरी तक दोनों गावों में पशु अस्पताल का निर्माण हो जाएगा। पशु अस्पताल बनने के बाद ग्रामीणों को अपने पशुओं की स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा।

लहरवाडी व सिंहरी सिंगलहेडी गांव में पशु अस्पताल नहीं हैं। इस कारण ग्रामीणों को अपने पशुओं के स्वास्थ्य के संबंधित समस्याओं के लिए दूसरे गांव के पशु अस्पताल या चार किलोमीटर दूर पुन्हाना के पशु अस्पताल लेकर आना पड़ता है। इतना ही नहीं ग्रामीणों को प्राइवेट पशु चिकित्सकों पर भी निर्भर रहना पड़ता है। गांव में अस्पताल बनाने की मांग ग्रामीण लंबे समय से करते आ रहे हैं। लहरवाडी गांव के इरशाद व नसीम का कहना है कि गांव में अधिकतर लोग पशुपालन करते हैं। गांव में अस्पताल नहीं होने के कारण पशुपालक पशुओं के बीमार होने पर निजी चिकित्सकों को दिखाने को मजबूर है, जो उनसे भारी भरकम फीस वसूलते हैं। पशु अस्पताल के लिए ग्राम पंचायत द्वारा एक एकड़ जमीन भी मुहैया कराई जा चुकी है। ग्रामीणों को इसके निर्माण का इंतजार है।
विज्ञापन


-------------------

गांव में पशु अस्पताल का अभाव था। बीमार पशुओं के लिए ग्रामीण प्राइवेट पशु चिकित्सक पर निर्भर रहते थे। गांव में पशु अस्पताल का निर्माण हो रहा है, जिसका पूरा लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। - शोहराब खान, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------

ग्राम पंचायत द्वारा गांव में जमीन मुहैया कराई गई है। पशु अस्पताल को गांव के पशुपालकों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा। -इरशाद खान, ग्रामीण

-----------------

पशुओं की छोटी-छोटी बीमारी के लिए भी ग्रामीणों को पुन्हाना के पशु अस्पताल में जाना पड़ता था, जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गांव में ही पशु अस्पताल बनने के बाद ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिलेगी। - मुकीम, ग्रामीण


------------

लहरवाडी व सिहरी गांव में पशु अस्पताल के निर्माण को लेकर 40-40 लाख रुपये के टेंडर हो चुके हैं। लेकिन लागत अधिक आने के कारण उच्च अधिकारियों को इसके लिए लिखा गया है। उच्च अधिकारियों से आदेश प्राप्त होते ही इन पर काम शुरू कराया जाएगा। - योगेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, पंचायत विभाग, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed