फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   animal hospital

Gurugram News: पशु अस्पताल हुआ खंडहर में तब्दील, अधिकारियों की अनदेखी से बदहाल व्यवस्था

Fri, 07 Nov 2025 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
animal hospital
क्रासर - ग्रामीण बोले– डॉक्टर नहीं आते ड्यूटी पर, निजी चिकित्सकों से कराना पड़ रहा इलाज
विज्ञापन



फोटो कैप्शन- बदहाल अवस्था में पशु अस्पताल।


संवाद न्यूज एजेंसी पिनगवां।


खंड के बड़ेड़ गांव में पशु अस्पताल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। साल 2018 में करीब 32 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई यह इमारत आज जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते अस्पताल की दीवारें दरक चुकी हैं, छत से प्लास्टर झड़ चुका है और परिसर में झाड़ियां उग आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर महीनों से ड्यूटी पर नहीं आते, जिससे पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए उन्हें निजी पशु चिकित्सकों के पास जाना पड़ता है, जहां महंगे दामों पर दवाएं और इलाज करवाना उनकी मजबूरी बन गया है।


गांव के बुजुर्ग पशुपालक सलीम, इरफान और नसीर अहमद का कहना है कि अस्पताल बनने के शुरुआती दिनों में यहां व्यवस्था ठीक थी, लेकिन अब यह पूरी तरह उपेक्षा का शिकार है। कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, मगर किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन



अस्पताल की जर्जर इमारत अब शरारती तत्वों का अड्डा बन चुकी है। रात के समय यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से जल्द अस्पताल की मरम्मत कराने और डॉक्टर की नियमित तैनाती की मांग की है, ताकि पशुपालकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर बिल्डिंग की मरम्मत के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों से भी अपील है कि पशु अस्पताल की देखरेख कर डॉक्टर का सहयोग करें। -वीरेंद्र सेहरावत, उपनिदेशक पशुपालन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed