फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Anger among teachers over being employed in non-teaching work

Gurugram News: गैर-शिक्षण कार्यों में लगाने पर शिक्षको में रोष

Thu, 03 Jul 2025 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Anger among teachers over being employed in non-teaching work
गुरुग्राम। गैर-शिक्षण कार्याें में ड्यूटी लगाने पर शिक्षकों में रोष व्याप्त है। अध्यापक संघ के राज्य सचिव सत्यनारायण यादव व जिला प्रधान मनोज ने कहा कि बार-बार विरोध करने के बावजूद लगातार शिक्षकों को बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के कार्य में लगाया जा रहा है। एक महीने की छुट्टी के बाद एक जुलाई से स्कूल खुले हैं और गुरुग्राम विधानसभा ईआरओ द्वारा बीएलओ ड्यूटी के आदेश किए गए हैं। इनमें जेबीटी, मौलिक शिक्षा मुखिया, मुख्य विषय गणित, विज्ञान, अंग्रेजी के टीजीटी सहित पीजीटी की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसे लेकर शिक्षकों में रोष है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि स्कूलों से शिक्षकों को दूर कर आरटीई नियम की अवहेलना की जा रही है और फिर जब परीक्षा परिणाम खराब आता है तो अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा जाता है। जब प्रशासन शिक्षकों को छात्रों को पढ़ाने के लिए स्कूल में ही नहीं रहने देगा तो कैसे परिणाम सुधरेगा। उनके अनुसार उन्हें शिक्षण कार्यों में ही लगा रहने दिया जाए, अन्यथा वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed