{"_id":"6511cc3757934346ac03d0b9","slug":"anger-among-people-due-to-lack-of-solution-to-public-problems-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-15134-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जनसमस्याओं का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जनसमस्याओं का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष
विज्ञापन
सूरत नगर के निवासी बोले, कहा-निगम चुनाव में मतदान से विमुख रह सकते हैं
गुरुग्राम। सूरत नगर विकास समिति ने क्षेत्र की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर आम लोगों की सभा बुलाई। इसमें लोगों ने तय किया कि अगर समय रहते क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं दिया गया और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो आगामी नगर निगम चुनाव में वह मतदान से उदासीन भी रह सकते हैं।
सभा में मौजूद प्रधान राकेश तंवर ने कहा कि सीवर लाइनों की सफाई का जो काम हो रहा था वह पूरा नहीं हो सका है। फ्लाईओवर के नीचे कूड़े का ढेर फिर से लगा दिया गया है। बिजली के पोल बेहद खराब हालत में हैं। तार बेहद नीचे से गुजर रहे हैं। हादसा होने पर फायर ब्रिगेड का पहुंचना भी मुश्किल हो सकता है। क्षेत्र में कूड़े का उठान भी नियमित नहीं होता है। इससे संक्रामक रोगों का खतरा हो गया है। इस अवसर पर कमलेश सिंह सिशोदिया, प्रदीप शर्मा, हंसराज तंवर, परदेशी यादव, लाल चंद, टेकचंद, जगदीश शर्मा, महेंद्र चावला, राजन झा, सोमबीर, हिंमांशू आदि मौजूद थे। ब्यूरो