फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Anganwadi workers demonstrated

Gurugram News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Jul 2023 12:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 11 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated
बढ़ा हुआ मानदेय लागू करने की मांग, सुपरवाइज को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ऑल इंडिया फेडरेशन आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाते हुए प्रदर्शन किया।
यह प्रदर्शन जिला उप प्रधान मनोज यादव की अगुवाई में किया गया। प्रदर्शन में गुरुग्राम के चारों खंडों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं। सभी ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी की अनुपस्थिति में सुपरवाइजर को अपना मांग पत्र सौंपा। यूनियन की जिला सचिव सरस्वती ने प्रदर्शन में शामिल महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का जो मानदेय बढ़ाया था, वह सात माह बीत जाने के बाद भी किसी को नहीं दिया गया है। सितंबर-2018 में कार्यकर्ताओं के लिए 1500 रुपये व सहायिकाओं के लिए 700 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, आज तक वह लागू नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की डीए किस्त अभी तक नहीं दी है। आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया पिछले दो साल से बकाया है।
विज्ञापन

सरस्वती ने कहा कि सरकार ने ना तो मोबाइल फोन दिए हैं और ना ही रिचार्ज कराने का खर्च दिया जा रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन कार्य करने के लिए प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया है। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जब तक सरकार हमें संसाधन नहीं देती, तब तक हम यह कार्य करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर जो केस लगे हैं, उनको रद्द किया जाए, चरखी दादरी जिले की कार्यकर्ता को बहाल किया जाए। हड़ताल के समय का मानदेय दिया जाए सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में शारदा रानी, मनोज, फूलवती, हेमलता, सविता, सरोज, शीला, पूनम, निर्मल, कविता आदि कार्यकर्ता व सहायिकाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed