फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   An SC Chaupal and a sewerage network will be constructed.

Gurugram News: एससी चौपाल और सीवरेज नेटवर्क का होगा निर्माण

Thu, 30 Jul 2026 04:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
An SC Chaupal and a sewerage network will be constructed.
हरसरू और वजीरपुर में डिप्टी मेयर ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास
विज्ञापन

नंबर गेम -2.26 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने बृहस्पतिवार को निगम क्षेत्र के दो गांवों में करीब 02 करोड़ 26 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने वार्ड-2 के गांव हरसरू में एससी चौपाल के बचे निर्माण कार्य और वार्ड-4 के गांव वजीरपुर में सीवरेज नेटवर्क के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस मौके पर पार्षद रीपु शर्मा, नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के साथ-साथ गांवों का भी तेजी से विकास करना है। लोगों को अच्छी सड़कें, सीवरेज, पेयजल, सामुदायिक भवन और दूसरी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर वार्ड और गांव में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरसरू में एससी चौपाल का निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर जगह मिलेगी। वहीं, वजीरपुर में सीवरेज पाइपलाइन बिछने से गंदे पानी की निकासी आसान होगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद रीपु शर्मा ने नगर निगम और डिप्टी मेयर का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन दोनों परियोजनाओं से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांव के लोग लंबे समय से इन कार्यों की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed