फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   An initiative by the Municipal Corporation of Gurugram, complaints will be resolved in the camp.

Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम की पहल, शिकायतों का कैंप में होगा समाधान

Fri, 07 Nov 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
An initiative by the Municipal Corporation of Gurugram, complaints will be resolved in the camp.
- जोन-3 में 8 से 30 नवंबर तक लगाएगा विशेष कैंप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नागरिकों को सुगम सेवाएं प्रदान करने और प्रॉपर्टी टैक्स व पेयजल बिल भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम की ओर से जोन-3 क्षेत्र में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इसके तहत 8 नवंबर से 30 नवंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे, जहां नागरिक मौके पर ही अपने प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े डाटा सुधार करवा सकेंगे। साथ ही टैक्स तथा पेयजल बिल भी जमा कर सकेंगे।


नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि कैंप में आते समय आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी (पीडीएफ) साथ लाएं, जिससे प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि इन विशेष कैंपों का उद्देश्य नागरिकों की प्रॉपर्टी टैक्स व पेयजल कनेक्शन संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन


कैंप का विस्तृत शेड्यूल

8 नवंबर - मकान नंबर 384, रामलीला ग्राउंड, जैकबपुरा

9 नवंबर - मकान नंबर जे एस/21, डीएलएफ फेज-2

15 नवंबर - पार्षद कार्यालय, मकान नंबर -56, अशोक विहार फेज-1, हनुमान मंदिर

16 नवंबर - पार्षद कार्यालय, पॉकेट-ई, पुलिस मैस, सेक्टर-21

22 नवंबर - मकान नंबर वी-40/2, डीएलएफ फेज-3, पार्षद कार्यालय

23 नवंबर - मकान नंबर 4579 पी, सेक्टर-23, पार्षद कार्यालय

29 नवंबर - पार्षद कार्यालय, नियर एमडी हाई स्कूल, झाड़सा

30 नवंबर - पार्षद कार्यालय, मकान नंबर 918, सेक्टर-31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed