फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   An exercise to end the jam on the service road of Delhi-Gurugram Expressway

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर जाम खत्म करने की कवायद

Tue, 05 Apr 2022 05:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
An exercise to end the jam on the service road of Delhi-Gurugram Expressway
दिल्ली-गुुुरुग्राम एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर खत्म होगा जाम, एचएसआईआईडीसी के अधिकारी व डीएसपी ट्रैफिक ने तैयार किया ब्लू प्रिंट
विज्ञापन

गुरुग्राम. उद्योग विहार को जोड़ने वाली एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर लगने वाले जाम को खत्म करने की कवायद चल रही है। डीएसपी ट्रैफिक, सड़क सुरक्षा अधिकारी (आरएसओ) व हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) के अधिकारियों ने मिलकर ब्लू प्रिंट तैयार किया है। इसे जल्द ही मूल रूप दिया जाएगा।
उद्योग विहार में आने-जाने वालों को पीक ऑवर में जाम से जूझना पड़ता है। सर्विस रोड पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए एक्सप्रेसवे पर बने यू-टर्न से वाहन जहां पर निकलता है, उसके ठीक आगे उद्योग विहार की सड़क सर्विस रोड को जोड़ती है। ऐसे में पीक ऑवर में यहां जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। डीसीपी ट्रैफिक आरएस तोमर ने बताया कि इस प्वाइंट पर सड़क को चौड़ा किया जाना है। साथ में एक यू-टर्न देना है। इसके लिए एचएसआईआईडीसी की ओर से निर्माण पूरा किया जाना है। आरएसओ टीम की ओर से नीरज दीवान भी मौके पर मौजूद रहे। एचएसआईआईडीसी के अधिकारी अरुण गर्ग ने बताया कि जल्द ही सड़क चौड़ी करने का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

-----
प्रतिदिन गुजरते हैं बीस हजार वाहन
ट्रैफिक पुलिस के सर्वे के हिसाब से पीक ऑवर में इस प्वाइंट से अभी 18 से 20 वाहन एक मिनट में निकलते हैं। इन वाहनों को जाम में फंसना पड़ता है। सड़क के चौड़ी हो जाने से निकलने वाले वाहनों की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
उद्योग विहार को जोड़ने वाले एक प्वाइंट पर मार्ग चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए एचएसआईआईडीसी व आरएसओ की टीम से सलाह ली जा चुकी है।
- आर एस तोमर, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed