फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   An employment assistance camp will be organised in the college on Thursday.

Gurugram News: महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को रोजगार सहायता शिविर होगा आयोजित

Tue, 23 Sep 2025 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
An employment assistance camp will be organised in the college on Thursday.
महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को रोजगार सहायता शिविर होगा आयोजित
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेवा पखवाड़ा के तहत युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से 25 सितंबर को द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से रोजगार सहायता शिविर का आयोजन होगा।

शिविर में युवाओं को रोजगार विभाग की योजनाओं जैसे सक्षम युवा योजना और सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना के बारे में पंजीकरण और मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही करिअर परामर्श सत्र भी आयोजित होंगे जिनमें विशेषज्ञ सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी देंगे। इस अवसर पर लगभग 20 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और मौके पर ही 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई और डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी। इसके अतिरिक्त युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन और ऋण सुविधाओं से संबंधित जानकारी दी जाएगी। साथ ही कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी सूचनाएं भी उपलब्ध होंगी। यह शिविर अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर निशुल्क रोजगार और आजीविका के अवसर प्रदान करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed