फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Amit Shah will discuss crime and security

Gurugram News: अपराध और सुरक्षा पर चर्चा करेंगे अमित शाह

Wed, 05 Jul 2023 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah will discuss crime and security
जी-20 : जिले में 13 और 14 जुलाई को आयोजित होगा दो दिवसीय सम्मेलन
विज्ञापन

पहले दिन गृहमंत्री अमित शाह, दूसरे दिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जी-20 की एनएफटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मेटावर्स के युग में अपराध और सुरक्षा पर दो दिवसीय सम्मेलन अगले सप्ताह 13 व 14 जुलाई को आयोजित होगा। कार्यक्रम में पहले दिन गृह मंत्री अमित शाह और दूसरे दिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव चर्चा में शामिल होंगे। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बुधवार को जी-20 के दो दिवसीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।

जिला उपायुक्त ने बताया कि बैठक में 250 विदेशी प्रतिनिधियों के साथ अन्य प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान जिले में कुल 800 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। साथ ही देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक सहित देश की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख भी होंगे। यह बैठक हयात रिजेंसी में होगी। इसके लिए कार्यक्रम स्थल से जुड़े स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाएं देखी जा रही हैं। इसमें आयोजन स्थल व आसपास स्वच्छता, हरियाली व यातायात की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य अपूरणीय टोकन (एनएफटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मेटावर्स जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों से उत्पन्न चुनौतियों और अपराध और सुरक्षा पर उनके प्रभाव का समाधान करना है। यह दुनियाभर के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और हितधारकों को सार्थक चर्चा में शामिल होने, अंतर्दृष्टि साझा करने और रणनीति विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कि इस सम्मेलन के लिए संपूर्ण ब्रांडिंग का कार्य जनसंपर्क विभाग व अन्य एजेंसियों के सहयोग से किया जाएगा। इस अवसर का उपयोग विदेशी मेहमानों के समक्ष हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम, मानेसर के कमिश्नर साहिल गुप्ता, डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज, गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र कुमार, सीटीएम दर्शन यादव सहित एनएचएआई व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed