{"_id":"60f70bd28ebc3e6d885eeb67","slug":"amidst-the-uproar-15-thousand-people-got-the-vaccine-at-70-centers-gurgaon-news-noi594697113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच 70 केंद्रों पर 15 हजार लोगों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच 70 केंद्रों पर 15 हजार लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना रोधी टीके के लिए शहर में मारामारी का आलम जारी है। मंगलवार को हंगामे के बीच 70 केंद्रों पर 15085 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 8256 लोगों को पहली व 6829 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अभी तक कुल 1671194 डोज दी जा चुकी है। डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले के 47 सरकारी व 23 निजी अस्पतालों के वैक्सीनेशन सेंटर्स में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 7097 लोगों को पहली व 904 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
डॉ. सिंह ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 1148 नागरिकों को कोरोना रोधी वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया। वहीं 4505 लोगों ने वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज लगवाई। इनके अलावा 7 वर्कर्स को पहली व 612 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। 4 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली व 808 को कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। उन्होंने कहा कि अभी तक जिले में वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज मिलाकर 1671194 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लीनक में 100 नागरिकों को स्पुतनिक वैक्सीन की पहली व विदेश जाने के लिए चयनित 90 लोगों को कोविशील्ड की दूसरी डोज दी गई। वही हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर चलाए गए टीकाकरण कार्यक्रम में 50 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
महिलाएं बोलीं-अस्पताल वाले अपने लोगों को ही टीका लगा रहे
सैनी धर्मशाला में टोकन नहीं मिलने पर महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं का आरोप था कि स्वास्थ्य कर्मी बगैर नियम और कायदे के बिना नंबर वालों को वैक्सीन लगा रहे हैं। इन महिलाओं ने कहा कि उन्हें टोकन तक नहीं दिया जा रहा है। अलसुबह से यहां खड़ी खड़ी थक गईं, लेकिन उन्हें टोकन तक नहीं दिया गया। बलदेव नगर से टीका लगवाने आई रीना ने कहा कि साढ़े पांच बजे से टीके के लिए खड़े हैं, लेकिन यहां तो टोकन ही हाथ नहीं लग पाया। रामदुलारी ने भी अपना दुखड़ा कुछ इसी तरह सुनाया। उसने कहा कि सबको मुफ्त वैक्सीन की बात हो रही है, लेकिन लगाएंगे कब, यह समझ नहीं आ रहा। वह एक सप्ताह से टीका लगवाने के लिए भटक रही हैं। सुबह छह बजे से सैनी धर्मशाला में खड़ी गुड्डी ने कहा कि अस्पताल वाले अपने लोगों को ही टीका लगा रहे हैं। उन्हें ही टोकन दिए जा रहे हैं। इन महिलाओं ने काफी देर तक हंगामा किया। बाद में इन्हें किसी तरह टीके की उपलब्धता की बात समझाकर शांत किया गया।