फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Aman committee will establish coordination between both the communities on Friday and Holi

Gurugram News: जुमा और होली पर दोनों समुदायों में समन्वय स्थापित करेगी अमन कमेटी

Thu, 13 Mar 2025 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Aman committee will establish coordination between both the communities on Friday and Holi
दोनों समुदाय मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे होली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल के लिए जाना जाता है। हमेशा से यहां के दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के धर्म का मान सम्मान व एक दूसरे के पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। होली के पावन पर्व पर रमजान का जुमा होने के कारण किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो इसको लेकर अमन कमेटी के लोगों ने दोनों समुदाय के लोगों की साथ एक बैठक एसडीएम लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में शहर के नगर पालिका कार्यालय में आयोजित की। इसमें अमन कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, जुबेर अलवरी, पूर्व सरपंच फजरूद्दीन बेसर, नगर पालिका प्रधान मनीष जैन, पूर्व प्रधान अर्जुन देव चावला, समाजसेवी रमेश कामरा, श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार चुटानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, पूर्व मार्केट कमेटी अध्यक्ष सुनील जैन, नरदेव आर्य, नगर पार्षद गौरव जैन, महेंद्र कौशिक, सद्भावना मंच के अध्यक्ष इस्माइल प्रधान सहित दोनों समुदायों के प्रमुख लोग मौजूद रहे।

इस दौरान एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने कहा कि यहां के दोनों समुदायों के लोग आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हुए हमेशा एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए दिखाई देते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें जो जानकारी मिली है यहां राम बारात का स्वागत मुस्लिम समुदाय के लोग करते हैं और जब मुसलमान भाई हज पर जाते हैं तो उसके लिए पार्टी का आयोजन हिंदू समुदाय के लोग करते हैं। जहां ऐसे दोनों धर्म के सम्मान करने वाले लोग हो वहां किसी भी प्रकार का धार्मिक उन्माद नहीं हो सकता। उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली का पावन पर्व है वह इस पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं। इसके अलावा रमजान के जुमा होने के चलते अपने इलाके के लोगों की इबादत का ध्यान रखते हुए उन्हें भी मस्जिदों में नमाज अदा करने में सहयोग दें ताकि वर्षों पुराना भाईचारे की जो मिसाल आज तक कायम है वह आगे भी कायम रहे।
विज्ञापन


दोनों समुदाय के लोगों ने ली जिम्मेवारी : दुल्हंडी के पर्व के दिन जुमा होने के चलते दोनों ही समुदाय के जिम्मेदार लोगों ने अपने-अपने समुदाय के लोगों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि दोनों ही समुदाय के लोग अपने-अपने पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। किसी भी प्रकार की कोई गिला शिकवा मन में ना रखें और अगर किसी मुस्लिम भाई के कपड़ों पर अगर गलती से रंग गिर भी जाता है तो अपना बड़ा दिल दिखाते हुए और अपने ही भाई समझते हुए अपनी इबादत की ओर आगे बढ़ें। किसी बात को लेकर मुद्दा ना बनाएं और ना ही सोशल मीडिया पर ऐसी किसी अफवाहों पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साइबर पुलिस की रहेगी पैनी नजर : होली की पावन पर्व को लेकर जिला पुलिस कप्तान द्वारा साइबर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर किसी भी अफवाह को फैलाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गलत अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला पुलिस कप्तान विजय प्रताप सिंह ने होली के पर्व की क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दीं।




पुलिस प्रशासन की पूरी मौजूदगी रहेगी : एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के पर्व और जुमा के पर्व को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी शहर के मुख्य चौक चौराहों पर रहेगी। शराब के नशे में हुड़दंग करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed