फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Allottees of 63 Golf Drive demonstrated at the project site

Gurugram News: 63 गोल्फ ड्राइव के आवंटियों ने प्रोजेक्ट साइट पर किया प्रदर्शन

Mon, 06 May 2024 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Allottees of 63 Golf Drive demonstrated at the project site
वर्ष 2020 में काम होना था पूरा, अभी तक 70 प्रतिशत हुआ है काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
गुरुग्राम। 63 गोल्फ ड्राइव अफोर्डेबल हाउसिंग सोसाइटी के आवंटियों ने रविवार को प्रोजेक्ट साइट पर प्रदर्शन किया। 2016 के इस प्रोजेक्ट को नियमानुसार 2020 में खरीदारों को सौंप दिया जाना चाहिए था मगर यह प्रोजेक्ट देरी से शुरू हुआ। इस प्रोजेक्ट में 870 आवंटी हैं। प्रोजेक्ट का काम पिछले दिसंबर से बंद है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे राजीव नायर ने बताया कि प्रोजेक्ट शुरुआत में ही देर से शुरू हुआ 2016 की जगह 2018 में इसका काम शुरू हुआ । अभी तक मात्र 70 प्रतिशत प्रोजेक्ट पूरा हुआ है। इसकी शिकायत लोगों ने रेरा में भी कर रखी है। आवंटियों की मांग है कि जल्द से जल्द इसे पूरा कर लोगों को सौंपा जाए। चुनाव से पहले कम से कम इस बात का आश्वासन दिया जाए की निर्धारित समय में प्रोजेक्ट उन्हें मिल जाएगा और उसका काम शुरू हो जाएगा नहीं तो वह लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed