फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Allegations of assault, vandalism and robbery after entering the house, five injured

Gurugram News: घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व लूटपाट का आरोप, पांच घायल

Sun, 14 Apr 2024 02:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Allegations of assault, vandalism and robbery after entering the house, five injured
41 नामजद सहित 25 अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



तावडू। उपमंडल के गांव सेवका में दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान पथराव करने का मामला सामने आया है। इसमें एक पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट करने का आरोप है। हमले में तीन महिलाओं सहित पांच के घायल होने की खबर है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर 41 नामजद सहित 25 अन्य आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



सेवका गांव के रहने वाले जाकिर हुसैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अप्रैल को वह घर पर नहीं थे, जबकि अन्य सदस्य घर पर ही मौजूद थें। आरोप है कि उसी दौरान भिवाड़ी-घटाल से दो दर्जन से अधिक हमलावर एक गैंग के रूप में पहुंचे। इन्होंने घर और दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान के सीसीटीवी को तोड़ा, दो मोटरसाइकलों समेत छह वाहनों को लाठी डंडे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित का दावा है कि हमलावरों ने लूटपाट भी की। हालांकि, पुलिस ने लूटपाट की वारदात से से इन्कार किया है।
विज्ञापन

झगड़े में एक पक्ष से तीन महिलाएं सहित करीब पांच लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। जाकिर ने बताया कि हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इन पर पहले से ही कई मुकदमे चल रहे हैं। एक व्यक्ति पर दो लोगों की हत्या का आरोप है। उन्होंने बताया कि विवाद के समाधान को लेकर अब तक पंचायत स्तर पर फैसला करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। सदर थाना पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर 41 नामजद सहित 25 अन्य के आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed