{"_id":"6830c3c6ac4af5bb4d08cf77","slug":"allegation-of-misdeed-with-mentally-handicapped-youth-in-tawadu-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-103510-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तावडू में मानसिक दिव्यांग युवक के साथ कुकर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तावडू में मानसिक दिव्यांग युवक के साथ कुकर्म का आरोप
विज्ञापन
-आरोपी फरार, मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के राठीवास गांव में एक 27 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग युवक के साथ कुकर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही राहुल पुत्र लीलू ने युवक को अगवा कर सुनसान प्लॉट में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर आरोपी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
पीड़ित के परिजनों के अनुसार, 27 वर्षीय मानसिक दिव्यांग युवक गांव में अक्सर घूमता रहता है। बीते 30 अप्रैल को राहुल ने उसे सुनसान प्लॉट पर ले जाकर उसकी मर्जी के खिलाफ कुकर्म किया। रात को जब पीड़ित घर लौटा, तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने आरोपी के परिवार से शिकायत की, लेकिन बदले में उन्हें धमकी दी गई और चुप रहने को कहा गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी के परिवार ने राहुल को घर से भगा दिया। ग्रामीणों ने इस मामले को पंचायती स्तर पर सुलझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी पक्ष पंचायत में शामिल नहीं हुआ, जिसके कारण कोई समाधान नहीं निकला। परिजनों ने यह भी खुलासा किया कि करीब छह महीने पहले भी आरोपी के परिवार के एक अन्य युवक ने पीड़ित युवक के साथ ऐसी ही घटना को अंजाम दिया था, जिसे उस समय पंचायत के माध्यम से सुलझा लिया गया था। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर राहुल पुत्र लीलू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।