फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Allegation of encroachment on land worth crores

Gurugram News: करोड़ों की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप

Sat, 21 Jun 2025 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Allegation of encroachment on land worth crores
गुरुग्राम। समाजसेवी एडवोकेट दिनेश यादव ने साइबर सिटी में अधिकारियों की मिलीभगत से भाजपा नेता व उनके पिता पर जमकर अवैध वसूली करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध वसूली को लेकर जब भी संबंधित विभाग से शिकायत की जाती है तो दबाव के चलते अधिकारी भी अपनी आंखें मूंद लेते हैं। इनके हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह हाईकोर्ट के आदेशों की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान दिनेश यादव ने बताया कि एक भाजपा नेता ने एमजी रोड पर सिकंदरपुर घोषी में खेवट/नंबर-13 और खसरा नंबर 90 जमाबंदी में स्वीकृत भूमि पर बिना किसी भवन योजना के कार शोरूम के अनधिकृत निर्माण करा दिया। बिना किसी विभाग की अनुमति के कार शोरूम को लीज पर दे दिया गया। बार-बार शिकायत करने के बाद जीएमडीए कुछ हरकत में जरूर आया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed