{"_id":"689ce7a94110aadac902aa7e","slug":"all-the-three-accused-arrested-in-the-case-of-jewellery-theft-from-a-house-were-sent-to-jail-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64710-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घर से आभूषण चोरी के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घर से आभूषण चोरी के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
आरोपियों ने 30 लाख रुपये के आभूषण और 1.50 लाख रुपये नकदी की थी चोरी
घर में घरेलू सहायिका का काम करती थी महिला आरोपी, साथियों के साथ मिलकर बनाई योजना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने रविवार को 30 लाख के आभूषण, 1.50 लाख नकदी और पिस्टल चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए थे। आरोपियों ने 2 अगस्त को सरस्वती कुंज सेक्टर-53 स्थित एक घर से लॉकर (तिजोरी) को चोरी किया था। तीनों आरोपियों का रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने उनको भोंडसी जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान संबल (उत्तर प्रदेश) के महाराजपुर गांव निवासी रणवीर सिंह, बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के दिबई गांव निवासी हरिओम और झांसी (उत्तर प्रदेश) के चकरी गांव निवासी नेहा के रूप में हुई।
पुलिस ने महिला आरोपी नेहा को बीते सोमवार अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर और आरोपी रणवीर व हरिओम को दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पता चला कि आरोपी महिला नेहा शिकायतकर्ता के घर में घरेलू सहायिका थी। जब शिकायतकर्ता के पिता की मृत्यु हुई तो परिवार के सभी लोग व्यस्त थे। इसी बीच आरोपी महिला नेहा ने अपने साथी रणवीर व अन्य के साथ मिलकर घर में चोरी करने की साजिश रची। पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर सेक्टर-43 व सेक्टर-51 से चोरी हुआ सामान बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी महिला नेहा को एक दिन का रिमांड पूरा होने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी रणवीर व हरिओम का दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद बुधवार को भोंडसी जेल भेज दिया है।