फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   All the students of the district pass, 100% score

जिले के सभी छात्र पास, 100 फीसदी रहा स्कोर

Mon, 26 Jul 2021 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
All the students of the district pass, 100% score
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी किया। इसमें जिले के सभी 9962 छात्र पास हुए हैं। जिले में 95 सरकारी स्कूलों के अलावा कुछ निजी स्कूल भी हैं। 12वीं कक्षा में पास होने सभी छात्रों में खुुशी का माहौल है। शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को दोपहर बाद 2.30 बजे परिणाम जारी करने की घोषणा की थी, लेकिन 4 बजे बाद ही परिणाम जारी किया गया। ऐसे में छात्र बार-बार बोर्ड की वेबसाइट खोलकर देख रहे थे। शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम के लिए 30:10:60 का फार्मूला निर्धारित किया गया है, जिसमें 30 फीसदी अंक 10वीं कक्षा के, 10 फीसदी अंक 11वीं कक्षा के और 60 फीसदी अंक स्कूलों द्वारा दिए जाने वाले आंतरिक अंकों के आधार पर तय करके परिणाम तैयार किया है।
विज्ञापन

जिले के पिछले शैक्षणिक सत्रों के तहत 12वीं कक्षा के वार्षिक परिणामों पर नजर डाले तो वर्ष 2016-17 में 52.01 फीसदी, वर्ष 2017-18 में 56 फीसदी, वर्ष 2018-19 में 70.05 फीसदी और 2019-20 में 83.26 फीसदी परिणाम रहा था। वहीं कोरोना महामारी के कारण शैक्षणिक सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। पिछले दिनों हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें भी 100 फीसदी छात्रों को पास किया गया था। वहीं 12वीं कक्षा में भी 100 फीसदी छात्रों को पास किया गया है, लेकिन 30:10:60 का फार्मूला निर्धारित होने के कारण छात्रों को उनकी पिछली कक्षाओं के अंकों एवं स्कूलों के आंतरिक अंकों के आधार पर अंक मिल सकेंगे। ऐसे में 10वीं कक्षा की तरह छात्रों को पूरे नंबर नहीं मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed