फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   All roads in the district will be repaired by June 15: DCP Traffic

जिले में 15 जून तक सभी सडक़ों की होगी मरम्मत : डीसीपी ट्रैफिक

Thu, 29 May 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
All roads in the district will be repaired by June 15: DCP Traffic
सड़क सुरक्षा और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर गठित जिला स्तरीय कमेटी की लघु सचिवालय में बैठक आयोजित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सड़क सुरक्षा और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर गठित जिला स्तरीय कमेटी की बुधवार की शाम लघु सचिवालय में बैठक हुई। डीसीपी ट्रैफिक डाॅ. राजेश मोहन ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमेटी के एजेंडे में शामिल बिंदुओं को लेकर विभागवार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जिले में 15 जून तक सभी सडक़ों की मरम्मत की समय सीमा निर्धारित है।

एसडीएम एवं जिला परिवहन अधिकारी परमजीत चहल ने बैठक में एजेंडे में शामिल बिंदुओं को लेकर विभागवार कार्यों की प्रगति से कमेटी के सदस्यों को अवगत कराया। बैठक में विभिन्न कार्यों को लेकर करीब 50 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। पीपीटी के माध्यम से बैठक में प्रत्येक बिंदु पर अधिकारियों में व्यापक विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि सडक़ सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी विभागों को मिलकर समन्वय से काम करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिलेभर में गड्ढों और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत 15 जून 2025 तक अनिवार्य रूप से पूरी की जाए ताकि मानसून में यातायात सुचारू रहे और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत स्कूल बसों की नियमित जांच की जाए जिन बसों में सुरक्षा मानकों में कमी मिले उनके तुरंत चालान किए जाएं। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिले के 11 विद्यालयों के आसपास सुरक्षित स्कूल ज़ोन विकसित करने का कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक स्पाॅट ठीक कराने के लिए चल रहा काम
पंचगांव चौक, सिधरावली कट, रामपुरा फ्लाईओवर, नरसिंहपुर कट, कृष्णा चौक जैसे दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के सुधार के लिए सडक़ डिजाइन सुधार, फुट ओवर ब्रिज, हाई मस्ट लाइट, संकेतक और रंबल स्ट्रिप्स लगाने का कार्य प्रगति पर है। डीसीपी ने कहा कि हिट फ्राॅम बैक जैसी दुर्घटनाओं के लिए भारी वाहनों की तेज रफ़्तार मुख्य कारण है, जिसे रोकने के लिए स्पीड कंट्रोल और संयुक्त चालान की कार्रवाई तेज की जाएगी। बेसहारा पशु प्रबंधन अभियान के अंतर्गत अब तक जिले में 1,466 पशुओं को पकड़ा जा चुका है। मवेशियों की टैगिंग के निर्देश दिए गए हैं। इफको चौक सहित कई सार्वजनिक स्थलों पर पैदल यात्रियों के लिए शौचालय, फुटओवर ब्रिज और संकेतक लगाने का कार्य भी प्रगति पर है। बैठक में जिला परिषद के सीईओ जगनिवास, एसडीएम संजीव कुमार, एसडीएम अखिलेश यादव, एसीपी हेडक्वार्टर सत्यपाल, एसीपी ईस्ट वीरेंद्र और एसीपी वेस्ट जयसिंह सहित नगर निगम, जीएमडीए, एनएचएआई, पीडब्लयूडी आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed