{"_id":"676307537ac32c923b0f4b69","slug":"all-four-accused-arrested-in-the-bomb-blast-case-were-sent-to-jail-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-46423-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बम ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बम ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
रिमांड पूरा होने के बाद बुधवार को अदालत में किया पेश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बीते 10 दिसंबर को शहर के सेक्टर-29 स्थित दो क्लबों के बाहर किए गए बम ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों का रिमांड पूरा होने के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
इस घटना के दो दिन बाद 12 दिसंबर को गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर चंडीगढ़ सहित इन दोनों ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली थी। इसमें कहा गया था कि रंगदारी न देने पर चेतावनी के लिए दोनों जगहों पर ब्लास्ट कराए गए। गुरुग्राम पुलिस ने एक आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी सचिन को मौके से ही गिरफ्तार किया था।
आरोपी सचिन को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया। इसमें पूछताछ के बाद गुरुग्राम पुलिस ने 11 दिसंबर को तीन और आरोपितों मुजफ्फर नगर निवासी विनीत मलिक, सोनीपत के गन्नौर निवासी विकास और मेरठ निवासी अंकित को गिरफ्तार किया था। तीनों को छह दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस इनसे पूछताछ में लगी हुई थी। इन सभी से बम मुहैया कराने वाले, इस साजिश में और लोगों के शामिल होने से संबंधित पूछताछ की गई। एसीपी क्राइम वरुण दहिया के अनुसार बम से हमले के मामले में पकड़े गए सभी आरोपितों से गहन पूछताछ की गई। गुरुग्राम के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रिमांड पूरा होने के बाद चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस बम ब्लास्ट मामले की जांच में जुटी है।