{"_id":"66afd47e219ebe89620b5ad6","slug":"all-classes-are-troubled-by-anti-people-policies-of-bjp-government-sunita-kejriwal-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-36307-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से सभी वर्ग परेशान : सुनीता केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से सभी वर्ग परेशान : सुनीता केजरीवाल
विज्ञापन
सोहना में आयोजित बदलाव जनसभा में लोगों को 5 गारंटी से अवगत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। हरियाणा में आम आदमी की सरकार बनेगी। लोग वर्तमान भाजपा सरकार से त्रस्त हैं और बदलाव के मूड में हैं। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते सभी वर्ग दुखी हैं। जिसका खामियाजा आगामी चुनावों में भाजपा को उठाना पड़ेगा। यह बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने कस्बे में आयोजित बदलाव जनसभा में उपस्थित जनसमूह के समक्ष कही। इस मौके पर 5 गारंटी को भी लोगों के समक्ष रखा।
रविवार को स्थानीय अनाज मंडी में आम आदमी पार्टी की बदलाव जनसभा का आयोजन किया। जनसभा स्थल पर सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंच पर पार्टी के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। सुनीता केजरीवाल के पहुंचने पर पंडाल में मौजूद लोगों ने अभिवादन स्वीकार किया। आयोजक धर्मेन्द्र खटाना ने सुनीता केजरीवाल व आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा का लाल है। जिसने दिल्ली व पंजाब को बदल कर सभी प्रकार की सुख सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इसी प्रकार की सुविधाएं आने वाले समय में हरियाणा के लोगों को भी दी जाएंगी। किंतु इसके लिए प्रदेश में बदलाव जरूरी है। उन्होंने आप पार्टी की 5 गारंटी क्रमशः शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, फ्री बिजली, महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह मानदेय से अवगत कराया तथा सरकार बनने पर सभी गारंटी को पूरा करके प्रदेश के लोगों को खुशहाल जीवन बिताने का वायदा किया है। इस अवसर पर आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, बीरू सिंह सरपंच, मुकेश डागर, डॉ. सारिका वर्मा, धीरज यादव, दिनेश यादव व निशांत आनंद आदि के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद थे।