फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Alcohol smuggling by registering truck in someone else's name with fake documents, case

Gurugram News: फर्जी कागजात से दूसरे के नाम ट्रक पंजीकृत कराकर शराब तस्करी, केस

Wed, 14 Aug 2024 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Alcohol smuggling by registering truck in someone else's name with fake documents, case
पीड़ित के घर बिहार पुलिस आई तो मामले का हुआ खुलासा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। व्यक्ति के फर्जी कागजात बनाकर कोहिमा, नागालैंड में ट्रक पंजीकरण कराकर बिहार में शराब तस्करी करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित के घर बिहार पुलिस पहुंची और उनके नाम वाहन पंजीकरण होने की बात बताई।
न्यू कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह ने दी शिकायत में बताया कि 18 मार्च 2023 को उनके घर पर बिहार पुलिस की एक टीम आई थी। बिहार पुलिस ने राजेंद्र से कहा कि उनके नाम से नागालैंड में एक ट्रक रजिस्टर्ड है। इस ट्रक का इस्तेमाल अवैध रूप से शराब तस्करी में किया गया है। बिहार के डोरीगंज थाने में केस भी दर्ज है। पीड़ित राजेंद्र ने बिहार पुलिस को बताया कि उनके नाम पर कोई ट्रक नहीं और इस केस से कोई संबंध वास्ता नहीं है।
विज्ञापन

इस पर पीड़ित ने निजी तौर पर जांच की तो पता चला कि सेक्टर-48 निवासी जितेंद्र ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर गाड़ी रजिस्टर्ड कराई। आरोपी ने उनके साथ-साथ कई और लोगों के नाम से पांच-छह गाड़ियां रजिस्टर्ड करा रखी हैं। आरोपी शराब का व्यापारी है जो पंजाब, बिहार, गुजरात जैसी जगहों पर अवैध तरीके से सप्लाई करता है। आरोपी ने फर्जी कागजात बनाकर गाड़ी खरीदी है जो शराब तस्करी में इस्तेमाल करता है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कोर्ट में केस किया। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed