फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Air in poor category for four days

Gurugram News: एनसीआर में जिले की हवा सबसे खराब

Thu, 24 Sep 2026 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Air in poor category for four days
चार दिन से एक्यूआई खराब श्रेणी में, सांस के मरीजों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। बृहस्पतिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 237 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। लगातार चार दिन से गुरुग्राम की हवा खराब बनी हुई है। हवा की गुणवत्ता बिगड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। खासकर सांस से जुड़ी बीमारी से परेशान लोगों के लिए प्रदूषण चिंता का कारण बन रहा है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम का एक्यूआई 21 सितंबर को 218, 22 सितंबर को 242, 23 सितंबर को 214 और बृहस्पतिवार यानी 24 सितंबर को 237 दर्ज किया गया। इस तरह लगातार चार दिनों से शहर की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है।
विज्ञापन

विकास सदन की हवा सबसे ज्यादा खराब
विकास सदन क्षेत्र में लगे मॉनिटरिंग स्टेशन के अनुसार, यहां एक्यूआई 338 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। वहीं, मानेसर का एक्यूआई 155 रहा, जो मॉडरेट श्रेणी में है। पिछले दो दिन से मानेसर की हवा इसी श्रेणी में बनी हुई है। शहर में कई जगह खुले में कूड़ा जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके अलावा जर्जर सड़कों से उड़ने वाली धूल और निर्माणाधीन साइटों पर प्रदूषण रोकने के नियमों का पालन नहीं होने से भी हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। प्रशासन की ओर से सड़कों पर पानी का छिड़काव नियमित रूप से नहीं किया जा रहा है, जिससे समस्या और बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
एनसीआर के प्रमुख शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक
गुरुग्राम -237
ग्रेटर नोएडा -173
नोएडा -158
गाजियाबाद -146
दिल्ली -145
फरीदाबाद -105
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed