फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   AI will become the new assistant of teachers, use of Gurumitra app will start in schools.

Gurugram News: एआई बनेगा शिक्षकों का नया सहायक, स्कूलों में शुरू होगा गुरुमित्र एप का इस्तेमाल

Tue, 09 Jun 2026 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
AI will become the new assistant of teachers, use of Gurumitra app will start in schools.
पाठ योजना से लेकर मूल्यांकन तक कई कार्य होंगे आसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य और पढ़ाई को अधिक तकनीकी आधारित बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। अब गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों के शिक्षक गुरु मित्र एप की मदद से अपने कई शैक्षणिक कार्य आसानी से कर सकेंगे। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षकों को एप डाउनलोड कर नियमित उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।

विभाग के अनुसार गुरु मित्र एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित प्लेटफॉर्म है, जो शिक्षकों को लेसन प्लान तैयार करने, शिक्षण सामग्री विकसित करने, छात्रों के मूल्यांकन और कक्षा प्रबंधन जैसे कार्यों में सहायता करेगा। इससे शिक्षकों का समय बचेगा और वे विद्यार्थियों के साथ अधिक प्रभावी ढंग से जुड़ सकेंगे। निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षक एप को डाउनलोड कर उसका उपयोग शुरू करें। साथ ही शिक्षकों को ऐप के उपयोग के लिए आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाए। शिक्षा विभाग का मानना है कि डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के बीच यह ऐप शिक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ाने और शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

--------------
शिक्षकों की शैक्षणिक गतिविधियों को आसान और प्रभावी बनाने के लिए डिजाइन किया गया है एप
विभाग ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार, यह एप एक एआई-सक्षम शैक्षिक सहायता प्लेटफॉर्म है। इसे विशेष रूप से शिक्षकों की दैनिक शैक्षणिक और व्यावसायिक गतिविधियों को आसान और प्रभावी बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एप शिक्षकों को बेहतरीन पाठ योजना और शिक्षण-अधिगम सामग्री तैयार करने में मदद करेगा। इसके जरिये छात्रों के मूल्यांकन से संबंधित कार्यों, कंटेंट क्रिएशन और क्लासरूम मैनेजमेंट को सुगम बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
एप की विशेषता
- पाठ योजना : शिक्षक विषय और टॉपिक चुनकर छात्रों के स्तर के अनुसार कस्टमाइज्ड लेसन प्लान तैयार कर सकते हैं।
- क्विज और असाइनमेंट : चुनिंदा विषयों के आधार पर तुरंत टेस्ट, क्विज और होमवर्क असाइनमेंट जेनरेट किए जा सकते हैं।
- अनुकूलित सामग्री : एप के भीतर की अध्ययन सामग्री क्लास के स्तर और संबंधित विषय के अनुसार खुद को ढाल लेती है।
- व्यक्तिगत सहायता : शिक्षक किसी भी विषय या टॉपिक से जुड़े अपने सवाल पूछकर तुरंत मदद पा सकते हैं।
- सुरक्षित लॉगिन : शिक्षक ईमेल और पासवर्ड के जरिए एप में सुरक्षित रूप से लॉग इन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed