{"_id":"649ddee9d5008bd74a020fa8","slug":"after-two-hours-of-rain-the-city-struggled-with-waterlogging-for-the-whole-day-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8595-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दो घंटे की बारिश के बाद पूरे दिन जलभराव से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दो घंटे की बारिश के बाद पूरे दिन जलभराव से जूझा शहर
विज्ञापन
सबसे ज्यादा वजीराबाद में 30 एमएम और बादशाहपुर में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बृहस्पतिवार को सिर्फ दो घंटे की बारिश से ही शहर में जबरदस्त जलभराव की स्थिति हो गई। नरसिंहपुर पर पांच पंप सेट लगे होने के चलते दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस वे पर तो कोई समस्या नहीं आई लेकिन द्वारका एक्सप्रेस वे के आसपास और नीचे सर्विस रोड पर पानी भरने से जगह-जगह गड्ढे हो गए। सुबह करीब सात बजे के बाद ही बारिश शुरू हो गई। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की अलग अलग स्थिति रही। सबसे ज्यादा वजीराबाद क्षेत्र में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई। बादशाहपुर में 20 एमएम और मानेसर में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई।
बारिश के चलते सेक्टर-9, पीजी कॉलेज रोड, बसई चौक, बसई फ्लाई ओवर के नीचे पानी भरा रहा। यहां से निकलने वाले वाहन चालक परेशान रहे। जीएमडीए और नगर निगम के इंतजाम नाकाफी रहे। हीरो होंडा चौक,सुभाष चौक, राजीव चौक, एंबियंस मॉल के पास, व्यापार केंद्र रोड, सेक्टर-15, सेक्टर-43 क्रीक, शीतला माता रोड, बसई रोड सहित मानेसर में भी जलभराव की समस्या रही। पुराने गुरुग्राम के सेक्टर-10, न्यू कॉलोनी, सेक्टर-4, सेक्टर-7, सेक्टर-9, रेलवे रोड भी जबरदस्त जलभराव की चपेट में रहा। सबसे ज्यादा खराब हालत बसई चौक की रही। यहां पर दोपहिया वाहन चालक बुरी तरह पानी में फंसे नजर आए। इसके चलते यहां पर भी जाम की समस्या रही।
नरसिंहपुर पर रही राहत, पांच पंप सेट लगाए गए
नरसिंहपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कुल 90 एचपी क्षमता के 5 पंप लगाए गए हैं। जीएमडीए ने 260 एचपी पंपिंग क्षमता को और बढ़ाया है। इसमें एक 50 एचपी पंप और तीन 70 एचपी पंप जोड़ा गया। एक 50 एचपी का पंप और लगाया गया है। इन उपायों के चलते नरसिंहपुर पर एनएच-48 पर जाम नहीं लगा और यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। यहां पर पिछले बुधवार को हुई बारिश के चलते एक बस डेढ़ घंटे तक फंसी रही थी। अगले दिन स्वयं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मौके पर पहुंच कर जल निकासी की व्यवस्था को परखा था।
विज्ञापन
बारिश की स्थिति (मिलीमीटर में)
गुरुग्राम- 6
कदीपुर- 3
हरसरू-3
वजीराबाद-32
बादशाहपुर-20
मानेसर-12
फर्रुखनगर-3