फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After one and a half months the pride of tomato broke, came up to Rs 60 per kg

Gurugram News: डेढ़ महीने बाद टूटा टमाटर का गुरुर, 60 रुपये किलो तक आया

Thu, 17 Aug 2023 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
After one and a half months the pride of tomato broke, came up to Rs 60 per kg
250 से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी कीमत
विज्ञापन


बेंगलूरू और शिमला से अच्छी खासी तादाद में आ रहा माल


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डेढ़ महीने पहले तक 250 से 300 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 80 से 60 रुपये प्रति किलो तक आ गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। गुरुग्राम की सदर बाजार स्थित सब्जी मंडी में इस समय बेंगलूरू और शिमला का टमाटर अच्छी खासी तादाद में आ रहा है। इसके साथ-साथ औरंगाबाद का भी टमाटर अब उपलब्ध है। इसके चलते ही टमाटर की कीमतें नीचे आई हैं और इसी के साथ सब्जी मंडी में ज्यादा दुकानों पर टमाटर देखे जा रहे हैं।

शहर के सदर बाजार के सब्जी कारोबारी जितेंद्र प्रसाद कहते हैं टमाटर की कीमतें बढ़ने में मौसम की अहम भूमिका थी। बारिश और इसके चलते सड़क परिवहन प्रभावित होने से माल की आवक प्रभावित हुई थी। अब मौसम में सुधार है और माल आना शुरू हो गया है। आने वाले समय में कीमतें और भी नीचे जाने की संभावना है।
विज्ञापन

इससे पहले शिमला से आने वाला टमाटर 150 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था। बेंगलूरू से आने वाला टमाटर 240 रुपये किलो तक बिका था। जबकि औरंगाबाद से तो माल ही नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



------
सेब और बब्बू गोशा की कीमतें भी आई नीचे
जितेंद्र प्रसाद कहते हैं कि टमाटर के साथ-साथ सेब, बब्बू गोशा और अमरूद भी वाजिब कीमतों में मिल रहा है। जो बब्बू गोशा कुछ समय पहले तक 140 रुपये प्रति किलो तक था वह अब 100 रुपये से 120 रुपये प्रति किलो रुपये तक आ गया है। इसी प्रकार शिमला से आने वाला सेब भी 70 रुपये प्रति किलो तक है। यह सेब पूरी तरह लाल नहीं है। यह हल्का सा हरा और सफेद सा दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed