फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After Monu, Maman, now it's Javed's turn

Gurugram News: मोनू, मामन के बाद अब जावेद की बारी

Fri, 15 Sep 2023 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 08:34 PM IST
विज्ञापन
After Monu, Maman, now it's Javed's turn
इसी जेल में बंद है मोनू मानेसर।
फोटो..
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नूंह हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने पहले मोनू मानेसर को गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस ने फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खां को गिरफ्तार कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस सूत्रों की माने तो अब आम आदमी पार्टी के नेता जावेद को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
सोहना में बजरंग दल के पदाधिकारी प्रदीप की हत्या के मामले में आम आदमी पाटी के नेता जावेद के खिलाफ मामला पहले से ही दर्ज है।मामले की जांच कर रही एसआईटी जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की तैयारी में है। हालांकि जावेद भी इस मामले में खुद को निर्दोष बता चुके हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो नूंह हिंसा से संबंधित अभी कई और आरोपी रडार पर हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

----

मोनू ने राजस्थान पुलिस से किया था संपर्क, पूछा था कब होना है जांच में शामिल

जिस मोनू मानेसर को गिरफ्तार करने व जेल भेजने को लेकर इतना बवाल मचा हुआ है उसने 15 दिन पहले खुद राजस्थान पुलिस से संपर्क कर पूछा था कि उसे नासिर जुनैद की हत्या वाले मामले कब जांच में शामिल होना है। गोरक्षक दल मानेसर के पूर्व अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र यादव के अनुसार राजस्थान पुलिस ने उससे कहा था कि अभी उसकी जांच में जरूरत नहीं है। उसके छोटे भाई रोहित का कहना है कि गऊ माता पर पूरे परिवार को भरोसा है। उनका भाई निर्दोष था और जांच में भी निर्दोष साबित होगा। मोनू मानेसर को केन्द्रीय कारागृह भरतपुर में रखा गया है। शुक्रवार को उसके शुभ चिंतक उससे जेल में मिल कर भी आए हैं। उसे सुरक्षा कारणों से अलग बैरक में रखा गया है। जल्द ही परिवार के लोग भी उससे मिलने जाएंगे। मोनू की गिरफ्तारी के बाद परिवार वालों को भरोसा है कि उनका बेटे की रक्षा गऊ माता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----


पुराने नेटवर्क से मामन हुआ गिरफ्तार

नूंह में हुए दंगे के बाद पुलिस अधीक्षक नूंह ने पुलिस महानिदेशक से पुराने नेटवर्क वाले दो पुलिस अधिकारियों की मांग की थी। यह दोनों पुलिस अधिकारी पूर्व में भी नूंह में तैनात रह चुके थे। उन्हें वहां के चप्पे-चप्पे की जानकारी थी। इसके बाद सीआईए दस प्रभारी रहे इंस्पेक्टर अमित को नूंह भेजा गया था। उनके साथ सोहना सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश को भेजा गया था। जिनके नेटवर्क के चलते मामन खान के पूरे प्रकरण की जानकारी एकत्रित की गई। पहले पुलिस ने विधायक के खिलाफ सबूत एकत्रित किया बाद में उनको गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed