फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After disposing of Divya's body, the BMW was parked 64 km away.

Gurugram News: दिव्या के शव को ठिकाने लगाने के बाद 64 किमी दूर खड़ी की थी बीएमडब्ल्यू

Sat, 13 Jan 2024 02:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
After disposing of Divya's body, the BMW was parked 64 km away.
एसआईटी ने बलराज गिल को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया
विज्ञापन


रेल मार्ग से गुरुग्राम लाया जा रहा है आरोपी, साथ-में कार से भी चल रही पुलिस टीम

बलराज गिल से जानकारी के बाद मुनक नहर में दिव्या के शव की तलाश हुई शुरू

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद उसके शव को मुनक नहर में ठिकाने लगाने के बाद 64 किमी की दूरी तय कर बलराज गिल ने बीएमडब्ल्यू खड़ी की थी। कोलकाता के विधाननगर थाने से लेकर पुलिस टीम ने उसे अदालत में पेश किया। जहां पर तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद उसे रेल मार्ग से गुरुग्राम लाया जा रहा है। जबकि पुलिस की दो टीम ट्रेन के साथ चल रही है।
दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद होटल मालिक बलराज गिल व रवि बंगा उसके शव को लेकर रात में सवा 11 बजे रवाना हुए थे। उनकी ओर से संगरूर जिले के मुनक के पास से निकल रही नहर में उसके शव को ठिकाने लगाया था। शव को ठिकाने लगाने के बाद आरोपियों ने बीएमडब्ल्यू से 64 किमी की दूरी तय कर पटियाला पहुंचे थे। जहां पर कार को खड़ी किया था। उसके बाद वह वहां से लगभग इतनी ही दूरी तय कर चंडीगढ़ आए थे। पुलिस को दी जानकारी के अनुसार वह ट्रेन से हाबड़ा पहुंचे थे। उनके साथ रवि बंगा भी था। रवि बंगा वहां पर रुक गया था। वह सीधे एयरपोर्ट पहुंच गया।
विज्ञापन

----
बलराज गिल से मिली जानकारी के बाद दिव्या के शव की तलाश शुरू

गुरुग्राम। कोलकाता में बलराज गिल से मिलने के बाद पुलिस टीम को जानकारी मिली कि उसने संगरूर जिले के मुनक के पास शव को नहर में फेंका था। इसके बाद पंजाब में डेरा डालने वाली पुलिस टीम ने नहर में शव की तलाश शुरू कर दी है। नहर के पानी के प्रवाह को कम कराया जा रहा है। जिस प्वाइंट पर शव के फंसने की उम्मीद है। वहां पर छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----


दस दिन में शव नष्ट होने की आशंका

पुलिस की ओर से शव की तलाश चल रही है। दस दिन पहले शव को नहर में फेंका गया था। इतने दिन में शव के पानी में नष्ट होने की आशंका है। जानकारों की माने तो उसका कंकाल भी अगर मिलता है तो पुलिस उसका डीएनए टेस्ट करायेगी। पुलिस को दिव्या की हत्या में शव या कंकाल मिलना आवश्यक है।


वर्जन

बलराज गिल को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे गुरुग्राम लाया जा रहा है। शनिवार की दोपहर तक उसके गुरुग्राम पहुंचने की उम्मीद है। - वरुण दहिया, एसीपी अपराध, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed