फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After colliding with a trolley, a tanker full of milk overturned on two brothers riding a bike.

Gurugram News: ट्राला से टक्कर के बाद बाइक सवार दो भाइयों पर पलटा दूध से भरा टैंकर

Sat, 02 Mar 2024 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
After colliding with a trolley, a tanker full of milk overturned on two brothers riding a bike.
दोनों को हाइड्रा मशीन से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे में टैंकर व ट्राला की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों सहित तीन लोग घायल हो गए । इनमें एक ट्राला चालक भी शामिल है। घायल बाइक सवार सगे भाई हैं। जो डयूटी करके अपने घर लौट रहे थे। दोनों ही वाहन तेज गति से दौड़ रहे थे। टैंकर के नीचे दबे दोनों भाइयों को हाइड्रा मशीन से बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे कस्बे के आंबेडकर चौक पर दूध से भरा टैंकर व ट्राला भिड़ गए। इससे ट्राला का केबिन इंजन से अलग हो गया। हादसे में दूध का टैंकर टक्कर लगने से मौके पर ही पलट गया। वहीं चौक को पार करने के इंतजार में बाइक पर खड़े दो युवक टैंकर के नीचे बाइक सहित दब गए। बाद में उन्हें हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों भाई रोजका मेव में रात्रि की ड्यूटी करके अपने घर लौट रहे थे। उनकी पहचान दीपक व नीलेश निवासी मैनपुरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उक्त घटना में ट्राला चालक जाहिद निवासी धौज जिला फरीदाबाद भी घायल हो गया है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि अभी तक किसी भी घायल ने शिकायत नहीं दी है। शिकायत आने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed