फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   after checking sarhole border jam in gurugram

जांच शुरू होते ही सरहौल बॉर्डर जाम

Mon, 01 Jun 2020 05:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
after checking sarhole border jam in gurugram
गुरुग्राम सरहौल बॉर्डर पर कभी छूट कभी जांच के चलते रही असमंजस की स्थिति, रहा जाम- सुदर्शन झा - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। अनलॉक-1 में अंतरराज्यीय सीमा पर वाहनों के आवागमन के स्पष्ट आदेश न होने से पुलिसकर्मी परेशान हैं। वाहनों की जांच शुरू करते ही यहां जाम लग रहा है। जबकि ढील देते ही वे वाहन भी गुरुग्राम सीमा में प्रवेश कर रहे हैं जिन्हें रोका जाना है। सोमवार को सरहौल बॉर्डर पर दिनभर ऐसी स्थिति बनी रही। ऐसे में पुलिसकर्मी भी जांच के बाद ढील देते रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पुलिस ने जैसे ही वाहनों के आवागमन को ढील देनी शुरू की, शहर में वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया। खेड़कीदौला टोल पर भी वाहनों का दबाव रहा। सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी। इससे सरहौल बॉर्डर पर करीब 500 मीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

कापसहेड़ा बॉर्डर को पुलिस ने पूरी तरह से सील रखा। दिल्ली से आने वाले वाहनों को गुरुग्राम सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। वाहनों को सरहौल बॉर्डर की तरफ भेज दिया गया। वहीं, उद्योग विहार क्षेत्र में दिल्ली से आकर नौकरी करने वाले श्रमिकों ने दूसरा रास्ता अपनाया और पैदल ही गुरुग्राम सीमा में प्रवेश कर गए। यह रास्ता हॉटस्पॉट जोन गांव डूंडाहेड़ा से जाता है जहां रोकने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली जाने के लिए एक्सप्रेसवे बंद, टोल प्लाजा खोला
गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली जाने के लिए एक्सप्रेसवे पूरी तरह से बंद कर दिया। पुलिस ने वाहनों को गुरुग्राम से दिल्ली भेजने के लिए टोल प्लाजा के पांच लेन से गुजारा। उप निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि यदि वह एक्सप्रेसवे पर वाहनों की जांच करते हैं, तो जाम लग जाता है। ऐसे में सभी वाहनों को टोल प्लाजा से गुजारा जा रहा है। यहां से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। बिना पास जाने वालों को वापस भेजा जा रहा है।
वाहन चालकों ने सुनाया जाम में फंसने का दर्द
रविवार को जब दिल्ली से गुरुग्राम जा रहा था तो बॉर्डर पर पुलिस जांच नहीं हुई। सोमवार सुबह पुलिस जांच के कारण जाम लगा हुआ था। कुछ देर जांच के बाद पुलिस ने बैरिकेड हटाकर वाहनों को निकाल दिया।

- विकास, वाहन चालक
दिल्ली जाने के लिए पुलिस ने एक्सप्रेसवे को बंद किया हुआ है। मेरी निजी गाड़ी है। मुझे टोल ही नहीं देना तो मुझे टोल प्लाजा से क्यों गुजारा जा रहा है। पुलिस भी यहां कोई जांच नहीं कर रही है। बेवजह परेशान हो रहा हूं।
- पंकज, वाहन चालकेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed