{"_id":"5f0316848ebc3e42f8015ec7","slug":"after-24-hours-water-logging-still-gurgaon-news-noi5215682181","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद भी शहर में बरसाती पानी की नहीं हुई निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद भी शहर में बरसाती पानी की नहीं हुई निकासी
विज्ञापन
गुरुग्राम के कोर्ट रोड पर रविवार को हुई बारिश के 1 दिन बाद भी रहा जलभराव, जिसके कारण रहा जाम।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। शहर में शनिवार देर रात हुई मानसून की पहली बारिश के बाद सोमवार को भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, नगर निगम 24 घंटे बाद भी बारिश के पानी की निकासी नहीं कर सका। बारिश होने के दूसरे दिन भी सड़कों, कॉलोनियों में लोगों को जलभराव से गुजरना पड़ा। हकीकत में तेज बारिश से निपटने के लिए नगर निगम के इंतजाम अधूरे हैं। विभागीय लापरवाही के कारण हर वर्ष शहर में जलभराव होता है।
बारिश होने के दूसरे दिन लघु सचिवालय रोड पर बारिश का पानी भरा रहा। इस कारण यहां पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। कोर्ट में पैदल जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। शीतला माता रोड का भी यही हाल रहा। यहां भी पैदल जाने वालों को वाहन गुजरने के साथ सड़क पर ठहरे पानी से होकर जाना पड़ा। पैदल निकलने वाले लोगों को परेशानी हुई वहीं दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी आई। बड़े वाहन तेजी से निकल रहे थे और उनका पानी दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ा।
बस स्टैंड बन गया तालाब
बस स्टैंड बारिश के पानी से पूरी तरह से तालाब बन चुका है। हाल यह हो गया कि अब पानी भरने के कारण दो दिन से यहां बसें काउंटर पर नहीं लग पा रही है। बसें नहीं मिलने के कारण यात्रियों को भी यहां परेशानी हो रही है। बसें पानी में से होकर गुजर रही है। यात्रियों के बस में बैठने के लिए बाहर गेट पर ही बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। राजेंद्रा पार्क में हनुमान मंदिर वाली गली में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण स्थानीय लोगों का गली से पैदल निकलना दुश्वार हो गया है। दो दिन से पानी भरे रहने से लोगों को डेंगू-मलेरिया का भी डर सता रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम के क्षेत्र में जहां भी जलभराव हुआ था, उसे बारिश होने के अगले दिन ही निकाल दिया था। बाकी जहां से भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या या जलभराव की समस्या है उसका पता कर उसका जल्द समाधान करवाया जाएगा।
- एनडी वशिष्ठ, मुख्य अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम।