फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Affordable medicines will be available only in the district hospital

Gurugram News: जिला अस्पताल में ही मिलेंगी सस्ती दवाएं

Wed, 22 Nov 2023 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Affordable medicines will be available only in the district hospital
जनऔषधि केंद्र खोलने की तैयारी में प्रबंधन, लाइसेंस के लिए किया आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में ही अब सरकार मरीजों को सस्ती दवाओं का लाभ देने के लिए जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी में है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने दस्तावेज स्तर पर काम पूरा कर लिया है। मंगलवार को केंद्र संचालन के लिए ऑनलाइन लाइसेंस का आवेदन भी किया जा चुका है। प्रबंधन को उम्मीद है कि आवेदन के अधिकतम दो दिनों में ही लाइसेंस जारी होने की उम्मीद है। ऐसे में मरीजों को अब दवा खरीद के लिए अस्पताल में ही सभी विकल्प मिलेंगे। इससे जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होगा।
जिला अस्पताल में मौजूदा समय में केवल राज्य सरकार का दवा केंद्र उपलब्ध है। सरकार की ओर से निशुल्क दी जाने वाली दवाएं इस केंद्र पर उपलब्ध होती हैं। इस बीच कई दवाएं स्टॉक में न होने के कारण मरीजों को दवा उपलब्ध कराने में मुश्किल होती है। ऐसे में मरीजों को निजी खरीद पर महंगी दवा खरीदनी पड़ती है। मरीजों को महंगी दवाओं की खरीद से बचाने के लिए निदेशालय ने अब जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी की है। ऐसे में मरीजों को सरकारी अस्पताल में ही दवा लेने के लिए केंद्रों का विकल्प मिलेगा। इसमें मौजूदा समय में राज्य सरकार की ओर से जारी निशुल्क दवा केंद्र के अलावा सस्ती दर का जन औषधि दवा केंद्र होगा। इस दवा केंद्र का संचालन प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधी परियोजना (पीएम-बीजेपी) के तहत किया जाएगा। इस दवा केंद्र पर 1800 प्रकार की जरूरी दवाएं और 285 सर्जिकल उत्पाद की खरीद की जा सकेगी।
विज्ञापन

अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक (डीएमएस) डॉ. मनीष राठी ने बताया कि लाइसेंस आवेदन का काम पूरा हो गया है। लाइसेंस मिलते ही दवाओं के स्टोरेज की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में जल्द ही मरीजों को सस्ती दर पर जेनरिक दवाएं उपलब्ध होंगी। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयमाला ने बताया कि दिवाली के कारण कुछ दिन सरकारी अवकाश रहा। इस बीच कुछ दिन केंद्र खोलने की प्रक्रिया धीमी पड़ी। अब अस्पताल प्रबंधन जन औषधी केंद्र खोलने के लिए योजना अनुसार काम कर रहे हैं। जल्द से जल्द मरीजों को यह सौगात दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed