फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Advocate who came to give summons was assaulted, snatched mobile

Gurugram News: समन देने आए अधिवक्ता के साथ की मारपीट, छीना मोबाइल

Tue, 11 Jul 2023 11:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 11 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Advocate who came to give summons was assaulted, snatched mobile
मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता को वापस दिलाया मोबाइल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साकेत कोर्ट के अधिवक्ता अपने क्लाइंट की तरफ से सेक्टर-69 में समन देने गए तो उसके साथ एक युवक ने अदालत का समन फाड़ते हुए मारपीट की और उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद आरोपी ने अधिवक्ता से फटे हुए समन के टुकडे़ जमीन से उठवाए। अधिवक्ता ने किसी राहगीर के मोबाइल से इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बादशाहपुर पुलिस ने आरोपी से अधिवक्ता का मोबाइल वापस कराया। अधिवक्ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के साकेत कोर्ट के अधिवक्ता नावेद उल्लाह ने बताया कि एपीवीएम इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी और अमन के बीच अदालत में एक सिविल केस चल रहा है। इस मामले में वह अमन को अदालत का समन देने के लिए सेक्टर-69 स्थित बिगटेक कंपनी में गया था। वहां पर जाकर उसको फोन किया तो उसने कहां कि वह किस से पूछ के वहां आया है। पीड़ित को वहां पर कोई नहीं दिखा तो वह वापस जाने लगा। इसी दौरान वहां पर अनिकेत नामक व्यक्ति मौके पर आया और उस से समन के बारे में पूछने लगा। थोड़ी देर बाद एक और युवक मौके पर आ गया। दोनों युवक गाली-गलौज करते हुए उसे थप्पड़ मारने लगे। अधिवक्ता से उसका मोबाइल भी छीन लिया था।
विज्ञापन

अधिवक्ता मौके से थोड़ी दूर जाकर एक युवक से फोन लेकर पुलिस को सूचना दे ही रहा था कि आरोपी अनिकेत व अमन नामक व्यक्ति दो महिलाओं के साथ उसके पास आए और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed