{"_id":"68c00f64cfec2af4e500bff4","slug":"admissions-in-gurugram-university-will-be-done-through-counseling-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66808-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम विवि में काउंसलिंग से होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम विवि में काउंसलिंग से होंगे दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसीए, एमटेक, बीटेक व एमसीए इंटीग्रेटेड में लेटरल एंट्री में रिक्त सीटों पर प्रवेश खुले
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमसीए, एमटेक, एमसीए (इंटीग्रेटेड), बीटेक और बीटेक लेटरल एंट्री में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह ओपन काउंसलिंग 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 11 सितंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को 12 सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर में संबंधित विभाग में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर ऑनलाइन आवेदन करें और निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों सहित विभाग में रिपोर्ट करें। आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
यह काउंसलिंग उन सीटों के लिए आयोजित की जा रही है जो पूर्व चरणों में रिक्त रह गई थीं। इससे विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश का बेहतर अवसर मिलेगा।