{"_id":"68a77388b97f87199608b0ab","slug":"admission-can-be-taken-in-iti-till-30-august-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65214-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईटीआई में 30 अगस्त तक लिया जा सकता है प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईटीआई में 30 अगस्त तक लिया जा सकता है प्रवेश
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आईटीआई संस्थानों में रिक्त सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब ऑनलाइन ऑन द स्पॉट दाखिले 22 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक होंगे। विभाग के अनुसार अभ्यर्थी 30 अगस्त को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उसी दिन रात 11:59 बजे तक संबंधित संस्थान स्तर पर दाखिला सूची जारी कर दी जाएगी। सभी संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समयावधि में दाखिला प्रक्रिया पूरी कराई जाए। मौजाबाद स्थित आईटीआई के अनुदेशक विजयपाल सैनी ने बताया कि कुल 252 सीटें निर्धारित हैं, जिनमें से 132 सीटों पर दाखिले हुए हैं और 120 सीटें खाली हैं। यहां छात्रों की पहली पसंद इलेक्ट्रिशियन ट्रेड रही है, जिसमें सबसे अधिक दाखिले हुए हैं।
ट्रेड कुल सीट रिक्त सीट
कोपा 48 20
इलेक्ट्रीशियन 20 20
फिटर ट्रेड 20 1
लिफ्ट एक्सेलरेटर 24 0
सिविंग टेक्नोलॉजी 20 6
वेल्डर 40 33
टर्नर 20 15
वॉयरमैन 20 10
विज्ञापन
ट्रेड कुल सीट रिक्त सीट
कोपा 48 20
इलेक्ट्रीशियन 20 20
फिटर ट्रेड 20 1
लिफ्ट एक्सेलरेटर 24 0
सिविंग टेक्नोलॉजी 20 6
वेल्डर 40 33
टर्नर 20 15
वॉयरमैन 20 10