फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Administrative cluster and zonal systems will be implemented in the Municipal Corporation.

Gurugram News: नगर निगम में प्रशासनिक क्लस्टर व जोन व्यवस्था होगी लागू

Sat, 13 Jun 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Administrative cluster and zonal systems will be implemented in the Municipal Corporation.
बेहतर प्रशासन, त्वरित शिकायत निवारण और नागरिक सेवाओं की प्रभावी डिलीवरी के लिए लिया फैसला
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए निगम क्षेत्र को नए प्रशासनिक ढांचे के तहत पुनर्गठित करने का निर्णय लिया है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर निगम गुरुग्राम को अब दो प्रशासनिक क्लस्टरों और कुल आठ जोन में विभाजित किया गया है। यह नई व्यवस्था 15 जून 2026 से प्रभावी होगी।

नई व्यवस्था के तहत नगर निगम क्षेत्र को दो प्रशासनिक क्लस्टरों और 8 जोन में विभाजित किया गया है। क्लस्टर-1 के जोन-1 में वार्ड 9, 10, 16 एवं 17, जोन-2 में वार्ड 11, 14, 15 एवं 18, जोन-3 में वार्ड 5, 6, 7, 33 एवं 34 तथा जोन-4 में वार्ड 8, 28, 29, 30 एवं 32 शामिल किए गए हैं। इसी प्रकार क्लस्टर-2 के जोन-5 में वार्ड 1, 2, 3, 4 एवं 36, जोन-6 में वार्ड 12, 13, 27, 31 एवं 35, जोन-7 में वार्ड 19, 20, 21 एवं 22 तथा जोन-8 में वार्ड 23, 24, 25 एवं 26 हैं। इस पुनर्गठन के माध्यम से प्रत्येक जोन में प्रशासनिक निगरानी और संसाधनों के बेहतर उपयोग को सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


तैयार होंगे क्लस्टर एवं जोन सीमा मानचित्र

निगमायुक्त ने मुख्य नगर योजनाकार को निर्देश दिए हैं कि वे प्रशासनिक क्लस्टरों, जोन तथा वार्ड सीमाओं के विस्तृत मानचित्र तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करें। अनुमोदन के बाद इन मानचित्रों को सभी शाखाओं एवं फील्ड कार्यालयों में प्रसारित किया जाएगा तथा नागरिकों की जानकारी के लिए निगम की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम गुरुग्राम में क्षेत्र के तेजी से विस्तार और बढ़ती नागरिक अपेक्षाओं को देखते हुए प्रशासनिक पुनर्गठन आवश्यक हो गया था। नई क्लस्टर एवं जोन व्यवस्था से निर्णय प्रक्रिया में तेजी आएगी, फील्ड स्तर पर जवाबदेही बढ़ेगी तथा नागरिकों को अधिक कुशल, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। यह व्यवस्था स्वच्छता, जल निकासी, संपत्ति कर, जन शिकायत निवारण, विकास कार्यों और अन्य नगर सेवाओं के बेहतर प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा नागरिकों को अधिक प्रभावी प्रशासन का लाभ मिलेगा।
- प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed